Amazing Facts About Tiger In Hindi

आज विश्व बाघ दिवस है।
बाघों की घटती संख्या और इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है।
विश्व भर में बाघों की घटती जनसंख्या को देखते हुए इस दिन के जरिए बाघों की बची जातियों को बचाने और इन्हें संरक्षित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयत्न किया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, विश्व भर में मात्र 3,200 बाघ ही बचे हैं। इनके अस्तित्व पर लगातार खतरा मंडरा रहा है और यह प्रजाति विलुप्त होने की स्थिति में है।
इनके संरक्षण के लिए कई देश मुहिम चला रहे हैं, लेकिन फिर भी पर्यावरणविदों का मानना है कि यदि इनकी संख्या घटने की रफ्तार ऐसी रही तो आने वाले एक-दो दशक में बाघ का नामो निशान इस धरती से मिट जाएगा।
आप और हम, जिस बाघ को देखकर डर जाते हैं और उनकी गरज सुनकर अच्छे अच्छे कांप जाते हैं, आज उनके खुद के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
बहरहाल, देखते हैं, बाघों से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें।

Amazing Facts About Tiger In Hindi

1. बाघ के पैर बहुत मजबूत होते हैं, जिस वजह से उसे शिकार करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बाघ के पैर इतने मजबूत होते हैं कि वो मरने के बाद भी खड़ा रह सकता है।

2. यदि आप सीधे सीधे बाघ की आंखों में देखेंगे तो वह आप पर हमला करने से पहले सोचेगा। या हो सकता है वह अपना इरादा बदल दे। तो जनाब, अगली बार बाघ से सामना हो तो आप यह ट्राई करें।

3. बाघ पांच मीटर तक की ऊंचाई कूद सकता है। वही, वह छह मीटर तक की चौड़ाई भी आराम से फांद सकता है।

4. बाघ का वजन 300 किलो तक का होता है।

5. क्या आपको पता है कि बाघ का दिमाग 300 ग्राम तक का होता है।

6. बाघ शानदार तैराक होते हैं। जी हां, बाघ 6 किलोमीटर तक की दूरी आराम से तैर सकते हैं। मतलब, पानी में भी बच कर रहे।

7. एक समय बाघ की 9 उपजाति पाई जाती थी। लेकिन आज यह सिर्फ छह रह गई है।

8. पिछले 80 सालों में बाघों की तीन उप जातियां खत्म हो चुकी हैं।

9. ऐसा माना जा रहा है कि बाघों की बचे छह उप जातियां भी अगले 15 सालों में विलुप्त हो सकती है।

10. बाघों के दांत अति महत्वपूर्ण होते हैं। यहां तक की बाघों के श्वदंत या कैनाइन, जिससे वह अपने शिकार का चीड़ फाड़ करते हैं, यदि यह दांत टूट जाए तो बाघ की जिंदगी तक जा सकती है।

11. एक बंगाल टाइगर की दहाड़ रात में 2 किलोमीटर तक की दूरी पर भी सुनाई दे सकती है। तो, इनकी गरज से भी बचकर रहने की जरूरत है।

Please Share With Your Friends On Facebook And Whatsapp

YOUTUBE FACTS IN HINDI । यूट्यूब के अमेजिंग रोचक तथ्य

यूट्यूब दुनिया की सबसे बड़ी विडियो अपलोड किए जाने वाली साइट है।
यहाँ हर कोई विडियो अपलोड कर सकता है।
और साथ मैं पैसे भी काम सकते है।
लेकिन आप शायद ही Youtube Facts के बारे मैं जानते होंगे। तो चलिए आज जानते है यूट्यूब की अद्भुत बाते।

YOUTUBE FACTS IN HINDI । यूट्यूब के अमेजिंग रोचक तथ्य

1. हर मिनट मैं यूट्यूब पर 100 Hours से भी ज्यादा videos अपलोड की जाती है।

2. यूट्यूब पर 1 अरब से भी ज्यादा यूज़र्स है, इंटरनेट पर सभी लोगों की लगभग एक तिहाई है।

3. पहले यूट्यूब वीडियो 23 अप्रैल, 2005 को अपलोड किया गई थी।

4. यूट्यूब फॉर्मली 3 paypal Workers के द्वारा found की गई थी।

5. गूगल ने यूट्यूब के निर्माण के 18 महीने के बाद US $1.65 बिलियन मैं यूट्यूब को खरीद लिया था।

6. म्यूजिक वीडियो ‘गंगनम स्टाइल’ इतना लोकप्रिय हुआ, की इसने यूट्यूब पर जितनी भी Popular videos थी सबको पीछे छोड़ दिया था।

7. आप अधिक से अधिक 75 अलग-अलग भाषाओं में यूट्यूब को चला सकते हैं।

8. यूट्यूब पर बिल्लियों के सबसे पुराने वीडियो 1894 की है।

9. यूट्यूब सही गूगल के बाद दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन है। यह बिंग, याहू के searches को जोड़े जाए तब भी यूट्यूब searches के बराबर नही है।

10. यूट्यूब पर सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाली वीडियो जस्टिन बीबर की “Baby” है। Baby को 4,400,000 से अधिक भी अधिक Dislikes मिले है।

11. यूट्यूब के 10 सबसे ज्यादा कमाने वाले 2015 के चैनल US $2.5 मिलियन से US $12 मिलियन है।

12. यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाला वर्ड “How To Kiss” रहा है।

13. यूट्यूब वीडियोस कंप्यूटर से ज्यादा मोबाइल से देंखी जाती है।

आपको Youtube Facts कैसे लगे अपने विचार मुझे जरूर बताए और इस पोस्ट को जितना हो सके शायर करे। अगर आप भी हमारे साइट के लिए ऐसे ही रोचक बाते लिखना चाहते है तो हमें नीचे दिए गए Comments Box मैं बता सकते है।

Home remedies Gora Hone ke Gharelu Upay

एक बात तो पक्की हैं कि दुनिया में गोरा होने की क्रीम नही होती. जो त्वचा आपको मिली है उसी को स्वस्थ और आकर्षक बनाने के जतन करिए. बाजार की क्रीमों में ब्लीच होता है जो उतने ही समय के लिए गोरा दिखाता हैं जितने समय तक उसे लगाते हैं. थोड़े समय के लिए नही बल्कि हमे लंबा चलना हैं आज हम आपको गोरा होने का घरेलू उपाय, चेहरा गोरा कैसे करे, चेहरे पर चमक कैसे लाये gora hone ke upay बताएंगे जो आपको लंबे समय तक खूबसूरती देंगे. ये घरेलू उपाय अपनाने के बाद आपका चेहरा दमकने लगेगा.

चेहरे पर चमक कैसे लायें

Home remedies Gora Hone ke Gharelu Upay

1. सबसे पहली बात, दिन में जितना हो सके पानी पिएं. ज्यादा पानी पीने से चेहरे पर चमक आती हैं. ये आजमाया हुआ हैं.

2. कच्चे आलू को काटकर चेहरे पर मलें. इसे थोड़ी देर बाद हल्के गर्म पानी से धो लें. ऐसा करने से चेहरे के सारे दाग़ धब्बे साफ हो जाते हैं, और आपकी त्वचा निखर जाएंगी.

3. आंवले का मुरब्बा रोज खाने से दो-तीन महीने में ही रंग निखरने लगता हैं.

4. चेहरे पर दही का मास्क लगा ले और सूखने के बाद दूध से धो ले। दूध और दही चेहरे को गोरा बनाकर कुदरती निखार लाते हैं.

5. पेट को हमेशा ठीक रखें, कब्ज न रहने दें. और एक बाल्टी गुनगुने पानी में कुछ ठण्डे या दो नींबू का रस मिलाकर गर्मियों में कुछ महीने तक नहाने से त्वचा का रंग निखरने लगता हैं.

6. पका हुआ केला और कच्चे दूध को मिलकर लेप बना ले। फिर इसको 15 मिनट तक लगा कर धो ले ,ये लेप शुष्क त्वचा को एकदम तरोताजा और आकर्षक बना देता हैं.

7. टमाटर का टुकड़ा काटकर उससे चेहरे पर हलके-हलके मसाज करें, चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी, त्वचा भी दमकने लगेगी.

8. सुबह नहाने से पहले एक नीबूं काट कर अपने चेहरे, गर्दन, बाँहों, कोहनियों पर अच्छी तरह से रगड़े फिर 10 मिनट बाद नहा लें इससे भी त्वचा का रंग निखरता हैं.

9. गाजर का जूस आधा गिलास खाली पेट सुबह लेने से एक महीने में रंग निखरने लगता हैं.

10. शहद त्वचा की झुर्रियां मिटाने में बड़ा सहायक है। यह खुश्क त्वचा को मुलायम कर रेशमी व चमकदार बनाता है। चेहरे पर शहद की एक पतली तह चढ़ा लें। इसे 15-20 मिनट लगा रहने दें, फिर इसे पोंछ लें। तैलीय त्वचा वाले लोग शहद में चार-पांच बूंद नीबू का रस डालकर उपयोग करें.

11. खूबसूरत त्वचा की इच्छा रखने वाले चाय कॉफी का सेवन कम से कम ही करें.

12. बर्फ के कुछ टुकडें लें और उन्हें चेहरे के दाग धब्बों पर रगड़ें, इसे प्रतिदिन करने से जल्द ही दाग धब्बें गायब हो जाएगें.

13. मुंहासों के दागों को मिटाने के लिए चेहरे पर प्रतिदिन एलोविरा का जूस लगाएं. ये आजमाया हुआ हैं.

14. पपीता मे एंज़ाइम होते है जो की चेहरे के दाग कम करते है। इसके लिए पके पपीते का उपयोग करे, पपीते का गुदा निकाल कर 15 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखे फिर ठंडा पानी से धो दे.

15. आँखों के नीचे काले गड्ढे पड़ जाएं तो एक भाग नींबू के रस में चार भाग पानी मिलाकर मालिश करते हुए धोएं। थोड़े दिनों में स्याहपन मिटने लगता हैं.

16. थोड़े से आम के छिलकों को दूध के साथ पीस कर पेस्‍ट बना लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगाने के बाद पानी से धो लें.

17. खीरे को पीस कर उसे अपने चेहरे पर लगा लें, फिर उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें, सूखने के बाद पानी से साफ कर दें । इससे से आपकी त्वचा साफ और सुंदर दिखेंगी.

18. टूथपेस्ट को रात में सोने से पहले मुंहासों पर लगाने से वह उनको ठंडा करके सुखा देता हैं.

Note :- आपके पास चेहरा गोरा होने के उपाय में और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट में लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे. धन्यवाद.

अगर आपको Gora hone ke upay अच्छे लगे तो जरुर WhatsApp और Facebook पर Share कीजिये.

इस तरह आप कुछ ही दिनों में हमेशा के लिए गोरी त्वचा पा सकते हैं. पैसे बर्बाद करने से कुछ नही होगा एक बार इन्हें आजमाकर देखे.
मिलते हैं नई पोस्ट के साथ. स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए और जुड़े रहिए Hindifacts.com  के साथ.

Amazing Facts about Maharana Pratap in Hindi – महाराणा प्रताप के बारे में रोचक तथ्य

Amazing Facts about Maharana Pratap in Hindi – महाराणा प्रताप के बारे में रोचक तथ्य

महाराणा प्रताप, ये एक ऐसा नाम है जिसके लेने भर से मुगल सेना के पसीने छूट जाते थे. एक ऐसा राजा जो कभी किसी के आगे नही झुका. जिसकी वीरता की कहानी सदियों के बाद भी लोगों की जुबान पर हैं. वो तो हमारी एकता में कमी रह गई वरना जितने किलों का अकबर था उतना वजन तो प्रयाप के भाले का था. महाराणा प्रताप मेवाड़ के महान हिंदू शासक थे.

1. महाराणा प्रताप को बचपन में कीका के नाम से पुकारा जाता था. प्रताप इनका और राणा इनके पिता का नाम था.

2. प्रताप का वजन 110 किलो और हाईट 7 फीट 5 इंच थी.

3. प्रताप का भाला 81 किलो का और छाती का कवच का 72 किलो था. उनका भाला, कवच, ढाल और साथ में दो तलवारों का वजन कुल मिलाकर 208 किलो था.

4. प्रताप ने राजनैतिक कारणों की वजह से 11 शादियां की थी.

5. महाराणा प्रताप की तलवार कवच आदि सामान उदयपुर राज घराने के संग्रहालय में सुरक्षित हैं.

6. अकबर ने राणा प्रताप को कहा था की अगर तुम हमारे आगे झुकते हो तो आधा भारत आप का रहेगा, लेकिन महाराणा प्रताप ने कहा मर जाऊँगा लेकिन मुगलों के आगे सर नही नीचा करूंगा.

7. प्रताप का घोड़ा, चेतक हवा से बातें करता था. उसने हाथी के सिर पर पैर रख दिया था और घायल प्रताप को लेकर 26 फीट लंबे नाले के ऊपर से कूद गया था.

8. प्रताप का सेनापति सिर कटने के बाद भी कुछ देर तक लड़ता रहा था.

9. प्रताप ने मायरा की गुफा में घास की रोटी खाकर दिन गुजारे थे.

10. नेपाल का राज परिवार भी चित्तौड़ से निकला है दोनों में भाई और खून का रिश्ता हैं.

11. प्रताप के घोड़े चेतक के सिर पर हाथी का मुखौटा लगाया जाता था. ताकि दूसरी सेना के हाथी कंफ्यूज रहें.

12. प्रताप निहत्थे दुश्मन के लिए भी एक तलवार रखते थे.

13. अकबर ने एक बार कहा था की अगर महाराणा प्रताप और जयमल मेड़तिया मेरे साथ होते तो हम विश्व विजेता बन जाते.

14. आज हल्दी घाटी के युद्ध के 300 साल बाद भी वहां की जमीनो में तलवारे पायी जाती हैं.

15. ऐसा माना जाता है कि हल्दीघाटी के युद्ध में न तो अकबर जीत सका और न ही राणा हारे। मुगलों के पास सैन्य शक्ति अधिक थी तो राणा प्रताप के पास जुझारू शक्ति की कोई कमी नहीं थी.

16. 30 सालों तक प्रयास के बाद भी अकबर, प्रताप को बंदी न बना सका. प्रताप की मौत की खबर सुनकर अकबर भी रो पड़ा था.

अगर आपको महाराणा प्रताप के बारे में रोचक तथ्य अच्छे लगे तो जरुर WhatsApp और Facebook पर Share कीजिये.

Anmol Vachan in Hindi 21 अनमोल वचन

अनमोल वचन हमें बहुत कुछ सिखा जाते हैं…
Anmol Vachan – अनमोल वचन हमारे अंदर हौंसला पैदा करते हैं.
भविष्य में हम इसी पोस्ट में नए विचार शेयर करेंगे. तो आपसे निवेदन है कि समय समय पर इस पोस्ट को चेक करते रहें.

Anmol Vachan in Hindi – अनमोल वचन

1. परेशान ना हुआ करो सबकी बातों से.. कुछ लोग पैदा ही बकवास करने को होते हैं.

2. गलती उसी से होती है जो मेहनत से काम करता है, निकम्मों की ज़िंदगी तो दूसरों की बुराई खोजने में खत्म हो जाती हैं.

3. पैसा इंसान को ऊपर ले जा सकता है, लेकिन इंसान पैसे को ऊपर नही ले जा सकता.

4. तुम दुनिया में सबसे जीत सकते हो, सिवाय उस इंसान के… जो तुम्हारी खुशी के लिये, जानबूझकर हार जाता हो…

5. दूसरों को उतनी ही जल्दी क्षमा करों, जितनी जल्दी आप ऊपर वाले से क्षमा चाहते हैं.

6. लोग बुरे नहीं होते, बस आपके मतलब के नहीं होते इसलिए बुरे लगते हैं.

7. जिंदगी गुजर गई सबको खुश करने में जो खुश हुये वो अपने नही थे.

8. कोई मेरा दिल दुखाता है तो मैं चुप रहना ही पसंद करता हूँ.. Q कि मेरे जवाब से बेहतर वक़्त का जवाब होगा.

9. कुछ लोग ऊंचा उठने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार हो जाते हैं.

10. जमाना भी अजीब है ; यह नाकामयाब लोगों का मज़ाक़ उडाता है और कामयाब लोगों से जलता हैं.

11. तुम कब सही थे इसे कोई याद नही रखता, तुम कब गलत थे इसे कोई नही भूलता.

12. कौन बनता है किसी का.. तुम अपनी ही मिसाल ले लों.

13. खुद को “गलत” भी “सही” आदमी ही मान सकता हैं.

14. जब आप खुद को खुश करने के लिए किसी का अपमान कर रहे होते हैं.. दरअसल आप उस समय अपना सम्मान खो रहे होते हैं.

15. इंसान गलती कर के इतना दुखी नही होता जितना उन गलतियों के बारे में सोचकर होता हैं.

16. कौन क्या कर रहा हैं, कैसे कर रहा हैं, क्यों कर रहा हैं, इन सब से आप जितना दूर रहेंगे उतना ही खुश रहेंगे.

17. रिश्तों के बाजार में आजकल वो लोग हमेशा अकेले पाए जाते है जो दिल और जुबान के सच्चे होते हैं.

18. जो तुम्हारी बात सुनते हुए इधर-उधर देखे उस पर कभी विश्वास ना करो.

19. हम झुकते हैं Q कि हमे रिश्ते निभाने का शौक हैं, वरना गलत तो हम कल भी नही थे और आज भी नही हैं.

20. देखने का नजरिया सही होना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे स्कूल की पहली घंटी से नफरत होती है पर वही घंटी जब दिन की आखिरी हो तो सबसे प्यारी लगती हैं.

21. भूखा पेट, खाली जेब और झूठा प्रेम इंसान को बहुत कुछ सिखा जाता हैं.

अगर आपको अनमोल वचन अच्छे लगे तो जरुर WhatsApp और Facebook पर Share कीजिये

Amazing Facts about RAW in Hindi | भारतीय खुफिया एजेंसी राॅ से जुड़े रोचक तथ्य

भारतीय खुफिया एजेंसी राॅ से जुड़े रोचक तथ्य | Amazing Facts about RAW in Hindi

खुफिया एजेंसियां किसी भी देश की सुरक्षा में अपना एक अलग महत्व रखती हैं. भारतीय खुफिया एजेंसी राॅ (RAW) हैं. क्या आप जानते हैं यह काम कैसे करता हैं? आपने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) पर बहुत सी फिल्में भी देखी होगी लेकिन असलियत में इसके बारे में आपको कुछ भी नही पता होगा…

1. रॉ का कानूनी दर्जा अभी भी अस्पष्ट ही हैं। आखिर क्यों रॉ एक एजेंसी नहीं बल्कि विंग हैं?

2. रॉ का गठन 1962 के भारत-चीन युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद तब किया गया, जब इंदिरा गांधी सरकार ने भारत की सुरक्षा की जरूरत को महसूस किया.

3. अगर आपने इस एजेंसी के बारे में खबरों में या कहीं और ज़्यादा कुछ नहीं सुना है, तो आप इससे अंदाज़ा लगा सकते है कि यह वास्तव में कितना गुप्त हैं.

4. राॅ पर RTI नही डाल सकते, Q कि यह देश की सुरक्षा का मामला हैं.

5. राॅ में शामिल होने के लिए आपके माता-पिता भारतीय होने जरूरी हैं.

6. रॉ का सिद्धांत ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ है, जिसका मतलब है कि जो शख्स धर्म की रक्षा करता है वह हमेशा सुरक्षित रहता हैं.

7. राॅ सीधी अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को भेजती है. इसके डायरेक्टर का चुनाव, सेक्रेटरी(रिसर्च) द्वारा होता हैं.

8. ऐसे प्रत्याशी जिनका चुनाव रक्षा बलों से हुआ हो उन्हें इसमें शामिल होने से पहले अपने मूल विभाग से इस्तीफा देना आवश्यक हैं.

9. मिशन पूरा होने के बाद, अधिकारी को अनुमति होती है कि वह अपने मूल विभाग में वापस शामिल हो सकते हैं। अगर आपके पास इतना शौर्य नहीं बचा है तो आप बेशक वापस जा सकते हैं.

10. राॅ में शामिल होना कोई मालामाल होना नही हैं, वो आदमी इससे दूर ही रहे जो रिश्वत लेने वाले या लालची हो.

11. सिक्किम को भारत में शामिल करने का श्रेय भी बहुत हद तक रॉ को जाता हैं। रॉ ने वहां के नागरिकों को भारत समर्थक (प्रो इंडियन) बनाने में अहम भूमिका निभाई.

12. आपका राॅ में शामिल होने के सपना एक राज होना चाहिए और ये राज किसी को न बताएं.

13. यह एक डेस्क में बैठकर काम करने वाली नौकरी नहीं है। आप किसी मिशन पर हो, तो पूरी सम्भावना है कि आपके परिवार को भी नहीं पता होगा कि आप कहाँ हैं.

14. यह साबित करने के लिए हमेशा तैयार रहें कि आप दिन के चौबीसों घंटे, हफ्ते के सातों दिन, किसी भी परिस्थिति में काम कर सकते हैं और खुद को उन परिस्थितियों के अनुरूप ढाल सकते हैंं.

15. अगर आप किसी खेल में अच्छे हैं तो यहाँ आपके प्रवेश के अवसर को बढ़ा देती हैं.

16. अपने विभाग से कुछ भी छिपाने की कोशिश न करें। अगर आपको लगता है कि होशयारी में आप उसे मात से सकते हैं तो आप गलत हैं.

17. चीनी, अफगानी या किसी दूसरी भाषा का ज्ञान आपको दूसरो से ऊपर खड़ा करता हैं.

18. भारत की खुफिया एजेंसी अपने आप ही आप तक पहुंचेगी। उन्हें खोजने की कोशिश मत करिए.

19. एक जासूस के राज़ उसकी मौत के साथ ही दफन हो जाते हैं। यहां तक कि उसकी पत्नी को तक नहीं पता होता कि उसका पति एक रॉ एजेंट हैं.

20. एक रॉ जासूस की ज़िन्दगी, फिल्मों में दर्शाई गई जासूस की ज़िन्दगी से कहीं से भी मेल नहीं खाती. लेकिन जासूसी में अव्वल होते हैं.

21. भारत के परमाणु कार्यक्रम को गोपनीय रखना रॉ की जिम्मेदारी थी.

22. रॉ में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को बंदूक नहीं मिलती। बचाव के लिए ये अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल करते हैं.

23. रॉ का गठन अमेरिकी के सीआईए की तर्ज पर ही किया गया हैं। इसके ऑफिशल्स को अमेरिका, यूके और इजरायल में ट्रेनिंग जी जाती हैं.

24. राॅ में शामिल होने का सबसे अच्छा तरीका हैं UPSC पास करो और IPS या IFS पद पर कार्यरत हो जाओ.

25. यदि राॅ का एजेंट देश की सेवा करते हुए दुश्मन देश में पकड़ा जाए तो अपने देश की सरकार ही उनसे पल्ला झाड़ लेती है, उनकी किसी तरह की कोई सहायता नहीं करती हैं। और अंत में जब उनकी दुशमन देश में मौत हो जाती है तो उनको अपने वतन की मिट्टी तक नसीब नहीं होती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था भारत के रविन्द्र कौशिक के साथ.

Note :- आपके पास भारतीय खुफिया एजेंसी राॅ में और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट में लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे. धन्यवाद.

अगर आपको ये रोचक तथ्य अच्छे लगे तो जरुर WhatsApp और Facebook पर Share कीजिये.