Showing posts with label Person. Show all posts
Showing posts with label Person. Show all posts

Amazing Facts About Sonu Nigam In Hindi शानदार सिंगर सोनू निगम के बारे में खास बातें

Amazing Facts About Sonu Nigam In Hindi शानदार सिंगर सोनू निगम के B'day पर जानें उनके बारे में खास बातें

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर में से एक 'सोनू निगम' का आज(30 जुलाई) जन्मदिन है जिन्होंने सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग, टीवी शो होस्ट और रेडियो जॉकी का भी काम किया है.
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में सोनू ने 'कामचोर', 'हमसे है जमाना' और 'तकदीर' जैसी फिल्मों में भी काम किया है. आइए जानते हैं इस मशहूर फनकार के बारे में कुछ खास बातें:

1. सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था.

2. सोनू के पिता भी मशहूर सिंगर 'अगम कुमार निगम' हैं.

3. सोनू निगम ने लगभग 4 साल की उम्र में ही अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर दी थी जब वो अपने पिता को स्टेज पर ज्वाइन करके मोहम्मद रफी का गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' गाया करते थे.

4. हिंदी के अलावा सोनू ने उड़िया, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असामी, मलयालम, तेलुगु, और नेपाली भाषाओं में भी गीत गाया है.

5. साल 2013 में सोनू निगम को यूएस के बिलबोर्ड अनचार्टेड चार्ट में 2 बार नंबर 1 सिंगर का खिताब मिला था.

6. सिंगिंग के अलावा सोनू निगम ने फिल्मों में एक्टिंग भी की है. 1983 की फिल्म 'बेताब' में सोनू ने चाइल्ड एक्टर की भूमिका निभाई थी. उसके बाद 'लव इन नेपाल', 'जानी दुश्मन- एक अनोखी कहानी' और 'काश आप हमारे होते' फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थी.

7. हॉलीवुड फिल्म 'रिओ' और 'अलादीन' के हिन्दी डबिंग में अपनी आवाज भी दी थी.

8. छोटी सी उम्र में सोनू के बेटे 'नेवान निगम' ने भी 'कोलावरी डी' गीत को अपने स्टाइल में गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था.

9. खबरों के मुताबिक फिल्म '1942 अ लव स्टोरी' में गानों के लिए आर डी बर्मन की पहली पसंद सोनू निगम ही थे. बाद में वो गीत कुमार सानु ने गाए थे.

10. सोनू निगम ने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से गाने की शिक्षा ली.

Please Share with your friends On Facebook And Whatsapp

Amazing Facts about Maharana Pratap in Hindi – महाराणा प्रताप के बारे में रोचक तथ्य

Amazing Facts about Maharana Pratap in Hindi – महाराणा प्रताप के बारे में रोचक तथ्य

महाराणा प्रताप, ये एक ऐसा नाम है जिसके लेने भर से मुगल सेना के पसीने छूट जाते थे. एक ऐसा राजा जो कभी किसी के आगे नही झुका. जिसकी वीरता की कहानी सदियों के बाद भी लोगों की जुबान पर हैं. वो तो हमारी एकता में कमी रह गई वरना जितने किलों का अकबर था उतना वजन तो प्रयाप के भाले का था. महाराणा प्रताप मेवाड़ के महान हिंदू शासक थे.

1. महाराणा प्रताप को बचपन में कीका के नाम से पुकारा जाता था. प्रताप इनका और राणा इनके पिता का नाम था.

2. प्रताप का वजन 110 किलो और हाईट 7 फीट 5 इंच थी.

3. प्रताप का भाला 81 किलो का और छाती का कवच का 72 किलो था. उनका भाला, कवच, ढाल और साथ में दो तलवारों का वजन कुल मिलाकर 208 किलो था.

4. प्रताप ने राजनैतिक कारणों की वजह से 11 शादियां की थी.

5. महाराणा प्रताप की तलवार कवच आदि सामान उदयपुर राज घराने के संग्रहालय में सुरक्षित हैं.

6. अकबर ने राणा प्रताप को कहा था की अगर तुम हमारे आगे झुकते हो तो आधा भारत आप का रहेगा, लेकिन महाराणा प्रताप ने कहा मर जाऊँगा लेकिन मुगलों के आगे सर नही नीचा करूंगा.

7. प्रताप का घोड़ा, चेतक हवा से बातें करता था. उसने हाथी के सिर पर पैर रख दिया था और घायल प्रताप को लेकर 26 फीट लंबे नाले के ऊपर से कूद गया था.

8. प्रताप का सेनापति सिर कटने के बाद भी कुछ देर तक लड़ता रहा था.

9. प्रताप ने मायरा की गुफा में घास की रोटी खाकर दिन गुजारे थे.

10. नेपाल का राज परिवार भी चित्तौड़ से निकला है दोनों में भाई और खून का रिश्ता हैं.

11. प्रताप के घोड़े चेतक के सिर पर हाथी का मुखौटा लगाया जाता था. ताकि दूसरी सेना के हाथी कंफ्यूज रहें.

12. प्रताप निहत्थे दुश्मन के लिए भी एक तलवार रखते थे.

13. अकबर ने एक बार कहा था की अगर महाराणा प्रताप और जयमल मेड़तिया मेरे साथ होते तो हम विश्व विजेता बन जाते.

14. आज हल्दी घाटी के युद्ध के 300 साल बाद भी वहां की जमीनो में तलवारे पायी जाती हैं.

15. ऐसा माना जाता है कि हल्दीघाटी के युद्ध में न तो अकबर जीत सका और न ही राणा हारे। मुगलों के पास सैन्य शक्ति अधिक थी तो राणा प्रताप के पास जुझारू शक्ति की कोई कमी नहीं थी.

16. 30 सालों तक प्रयास के बाद भी अकबर, प्रताप को बंदी न बना सका. प्रताप की मौत की खबर सुनकर अकबर भी रो पड़ा था.

अगर आपको महाराणा प्रताप के बारे में रोचक तथ्य अच्छे लगे तो जरुर WhatsApp और Facebook पर Share कीजिये.

Shahrukh khan facts in hindi

Bollywood के बादशाह शाहरुख खान  को कौन नहीं जनता है। उन्होंने पिछले 22 सालों से बॉलीवुड मैं अपना रंग जमाया हुआ है। शाहरुख़ खान की ज़िंदगी कभी आसान नहीं रही है। उन्होंने बॉलीवुड मैं आने के लिए वास्तव मैं ही बहुत मेहनत की है। शाहरुख़ खान को हमेशा से ही एक्टिंग करने का बहुत शोख था और उन्होंने सबसे पहले अपनी ज़िंदगी की पहली एक्टिंग दूरदर्शन के एक सीरियल मैं की थी। तो उनके बारे मैं जानना कौन नहीं चाहेगा। तो चलिए बात करते है Shahrukh Khan Facts की।

बादशाह शाहरुख खान के रोचक तथ्य । SHAHRUKH KHAN FACTS IN HINDI

1.शाहरुख खान 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली में एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुए थे।

2. उन्होंने मंगलौर, जहां उनके नाना, इफ्तिखार अहमद, 1960 के दशक में बंदरगाह के मुख्य इंजीनियर के रूप में सेवा में अपने जीवन के पहले पांच साल बिताए थे।

3. शाहरुख खान के अनुसार, उनके दादा, जनवरी मुहम्मद, एक जातीय पश्तून (पठान), अफगानिस्तान से थे।

4. शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान, पेशावर, ब्रिटिश भारत (वर्तमान पाकिस्तान) में एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता थे।

5. शाहरुख खान की मां लतीफ फातिमा, एक वरिष्ठ सरकारी इंजीनियर की बेटी थी।

6. उनके माता-पिता ने 1959 में शादी करी थी।

7. शाहरुख खान ने ट्विटर पर खुद को वर्णित के रूप में “आधा हैदराबादी (मां), आधा पठान (पिता), [और] कुछ कश्मीरी (दादी)” बताया है।

8. शाहरुख खान दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में पले और बड़े हए है।

9. शाहरुख़ खान के पिता एक रेस्ट्रनेंट का कारोबार किया करते थे और उनका परिवार एक किराए के माकन पर रहा करता था।

10. शाहरुख खान खेलो मैं भी बहुत अच्छे रहे है जैसे हॉकी और फुटबॉल।

11. उनके पसंदीदा अभिनेता दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और मुमताज हैं।

12. उनके  बचपन के मित्र मै से और अभिनय भागीदारों में से एक अमृता सिंह, जो एक बॉलीवुड अभिनेत्री बन गई है।

13. उनके पिता की 1981 में कैंसर से मौत हो गई। उनकी की मां डायबिटीज की कम्प्लिकेशन्स से 1991 में मृत्यु हो गई।

14. उनके माता पिता की मृत्यु के बाद उनकी बड़ी बहन, Shehnaz Lalarukh, जो की 1960 में पैदा हुही है, माता-पिता की मृत्यु के बाद बहुत डिप्रेशन मैं आ गई थी। तो बहन की पूरी जिम्मेदारी शाहरुख़ खान पर ही थी।

15. शाहरुख खान एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता और टेलीविजन personality है।

16. शाहरुख़ खान को मीडिया मैं बॉलीवुड के बादशाह, किंग खान और बॉलीवुड का किंग कहा जाता है।

17. शाहरुख़ खान को ने 80 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्म मैं काम किया है।

18. 14 फिल्मफेयर अवार्ड के अलावा कई और पुरुस्कारो से नवाज़ा गया है।

19. दर्शकों के पसंद किए जाने और आय के मामले में, वह दुनिया में सबसे सफल फिल्म सितारों में से एक के रूप में जाने जाते है।

20. शाहरुख़ खान ने 1980 मैं एक टेलीविज़न सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी।

21. उन्होंने दीवाना के साथ 1992 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

22. शाहरुख़ खान को  दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी ग़म सहित रोमांटिक फिल्मों के बाद सफलता मिली थी और वो बहुत मशहूर हो गए थे।

23.  बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, देवदास, स्वदेश, चक दे! इंडिया, माई नाम इज़ खान के लिए फिल्मफेयर पुरुष्कार से नवाज़ा गया था।

24. हालांकि उन्होंने कभी National Film Award नहीं जीता है, पर शाहरुख़ खान को 2005 मैं Government Of India की तरफ से पदमा श्री पुरुष्कार दिया गया है।

आपको बॉलीवुड के बादशाह उफ़ shahrukh Khan Facts कैसे लगे हमें जरूर बताए। अपने फ्रेंड्स के साथ shahrukh khan facts  जरूर शेयर करे।

22 Facts about Steve Jobs in Hindi स्टीव जाॅब्स के बारे में रोचक तथ्य

स्टीव जाॅब्स (Steve Jobs): जब कभी दुनिया के सबसे प्रभावशाली entrepreneurs (उद्यमियों) का नाम लिया जाता हैं तो उसमे कोई और नाम हो न हो, एक नाम ज़रूर आता हैं. और वो नाम हैं STEVE JOBS (स्टीव जॉब्स) का. आइए जानते हैं दुनिया बदलने वाले स्टीव जाॅब्स के बारे में रोचक तथ्य.

22 Facts about Steve Jobs in Hindi
स्टीव जाॅब्स के बारे में रोचक तथ्य

1. Steve Jobs को गोद लिया गया था. उनके असली पिता तो सिरिया के मुस्लिम थे.

2. स्टीव के असली पिता कैलिफोर्निया में एक रेस्टोरेंट चलाते थे. कई बार जॉब्स ने अपने पिता के रेस्टोरेंट में खाना भी खाया था, लेकिन न तो जॉब्स को और न उनके पिता को अपने रिश्ते के बारे में पता था.

3. स्टीव जॉब्स ने 12 साल की उम्र में पहली बार computer देखा था.

4. स्टीव जॉब्स college में अपने दोस्तो के कमरे में फर्स पर सोते थे। वह coke की बोतलों को बेचने से मिलने वाले थोड़े-बहुत पैसो से ही खाना खाते थे। हफ्ते में कम से कम एक बार पेट भर कर खाना खाने के लिए वह हर रविवार 11 किलोमीटर पैदल चलकर श्री कृष्ण जी के मंदिर जाकर पेट भर के खाना खाते थे.

5. जॉब्स को 1984 में अपनी ही कंपनी एप्पल से निकाल दिया गया था.

6. Bill Gates, Mark Zuckerbarg, Steve Jobs सभी में एक बात काॅमन हैं, किसी के पास काॅलेज डिग्री नही हैं.

7. कॉलेज की पढ़ाई छोड़ने के बाद स्टीव जाॅब्स ने एक सेब के बाग में काम किया था.

8. Apple कंपनी की मदद से स्टीव जाॅब्स 25 साल की उम्र में करोड़पति बन गए थे.

9. स्टीव जाॅब्स ने अपनी जिंदगी में program की एक लाईन भी नही लिखी.

10. जब स्टीव जाॅब्स को Apple’s IPOD का नमूना दिखाया गया था तो जाॅब्स ने इसे देखते ही पानी में डाल दिया और फिर हवा के बुलबलों से ये सिद्ध कर दिया कि इसे ओर छोटा बना सकते हैं.

11. जॉब्स ने कहा था, ‘मैं टेलिविजन को पसंद नहीं करता हूं। एप्पल कभी टीवी नहीं बनाएगा।’

12. यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि स्टीव जॉब्स बौद्ध धर्म का पालन करते थे और शाकाहारी भी थे।

13. Steve Jobs बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाते थे.

14. जॉब्स आध्यात्मिक ज्ञान के लिए अपने एक अजीज मित्र के साथ वर्ष 1974 में भारत आए थे। उनकी इच्छा थी कि वह अध्यात्म और अस्तित्वाद को गहराई से जान सकें। इसके लिए वह कांछी आश्रम में नीम करोली बाबा से मिलने भी जा रहे थे, लेकिन तब तक पता चला कि बाबा का देहांत हो गया हैं।

15. Google के Founder चाहते थे कि जाॅब्स उनकी कंपनी में काम करे.

16. स्टीव जाॅब्स Yahoo को खरीदना चाहते थे.

17. अगर एक बार किसी को एप्पल में नौकरी दे दी तो फिर उसे नौकरी से निकालना जाॅब्स को पसंद नही था.

18. स्टीव जाॅब्स जब पहला iPhone लाँच कर रहे थे तब Apple की पूरी टीम नशे में धुत थी.

19. स्टीव जॉब्स ने कभी कंपनी के लिए किसी वारिस की घोषणा नहीं की.

20. स्टीव जाॅब्स के मरने से 2 साल पहले, एप्पल के वर्तमान CEO Tim Cook ने उनको अपने लिवर का कुछ हिस्सा देने का ऑफर किया था. लेकिन, उन्होंने मना कर दिया.

21. स्टीव जाॅब्स एक ना दिखाई देने वाली कब्र में दफ़न हैं.

22. Steve Jobs के आखिरी शब्द थे, “Oh wow. Oh wow. Oh wow.“

जहाँ एप्पल को याद किया जाएगा वहाँ स्टीव जाॅब्स को भी याद किया जाएगा. आपको Steve Jobs के बारे में रोचक तथ्य कैसे लगे कमेंट में बताएँ.

Michael Jackson Facts in Hindi

दुनिया से तो माइकल जैक्सन विदा हो चुके हैं पर लोगों के दिलों से नहीं। आज भी वह बिकते हैं। उनकी सालाना कमाई 16 करोड़ डॉलर यानी 9.8 अरब रुपये हैं. पाॅप और स्टाइल के किंग थे Michael Jackson, साबित करते हैं 24 रोचक तथ्य.

Michael Jackson Facts in Hindi
माइकल जैक्सन के बारे में रोचक तथ्य

1. Michael Jackson ने Pop Music को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया।

2. माइकल जैक्सन को अब तक के सबसे ज़्यादा अवार्डस मिले हैं. इतना ही नहीं उनके नाम पर 23 Guinness world records भी हैं।

3. जैक्सन बहुत ज़ोरो से हँसते थे. यदि वह एक बार हँसना शरू कर दे तो उन्हें रोकना मुश्किल जो जाता था।

4. जैक्सन को God में बहुत विश्वास था, वह हर शो से पहले प्रार्थना भी करते थे और हर अवार्ड मिलने के बाद “Winning Speech” में God का शुक्रिया अदा करते थे।

5. Michael Jackson को सर्जरी कराने की लत लग गई थी।

6. 1980 में Michael Jackson के एक बॉडीगार्ड का नाम “MR.T” था. जो एक रात के लिए करीब $3000 डॉलर लेते थे।

7. जैक्सन का पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर “Pinocchio” था।

8. माइकल जैक्सन सेक्स के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल करते थे।

9. माइकल अपनी ज़िन्दगी बढ़ाने के लिए “Hyperbaric Oxygen Chamber” में सोये थे।

10. Michael Jackson का “Thriller” अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाला album हैं. इसकी 42.4 million से भी ज़्यादा copies बिक चुकी हैं।

11. जैक्सन को “Alpha-1 antitrypsin deficiency” नामक एक दुर्लभ बिमारी थी. यह बिमारी उन्हें विरासत में मिली थी।

12. जैक्सन एक बार तब सुर्ख़ियो में आए, जब उन्होंने अपने ही दूसरे बेटे को 2002 में बालकनी से बाहर लटका दिया।

13. उन्हें “Lady Diana” की तरह “Stylish” लडकियां बहुत पसंद थी।

14. जैक्सन पर एक लाइब्रेरी का $1 million डॉलर का किराया बाकी था. जबकि उनके पास इससे सैंकड़ो गुना ज़्यादा संपत्ति थी।

15. माइकल जैक्सन ने anti-gravity boot बनवाए थे. इन्हें पहनने के बाद वो live performance में भी बहुत आगे तक झुक सकते थे।

16. Michael Jackson ने 11 सितम्बर 2001 को “World Trade Centre” में एक मीटिंग रखी थी। मगर उसे किसी कारण से रद्द करना पड़ा था। आपको बता दे की 11/9/2001 को “World Trade Centre” पर आतंकवादी हमला हुआ था।

17. माइकल जैक्सन की मृत्यु के बाद उनकी तिजोरी में सैंकड़ो “Unreleased songs“(अप्रकाशित गाने) मिले थे. इनमें से केवल 10 गानो के लिए सोनी ने 250$ million डाॅलर advance दिए थे।

18. Michael Jackson सबसे ज़्यादा कमाने वाले मृतक कलाकार हैं।

19. Michael Jackson गंदगी को पसंद करने वाले इंसान थे।

20. माइकल जैक्सन को चाइल्ड पोर्नोग्राफी की जबरदस्त लत लग गई थी. उनके बाथरूम की दिवारों से बच्चों के न्यूड फोटो मिले हैं।

21. MJ अलार्म लगाकर सेक्स करते थे.

22. अंतिम दिनो में माइकल जैक्सन बड़े ही बेशर्म हो गए थे, वो फर्श पर ही पेशाब कर देते थे।

23. माइकल जैक्सन की अंतिम यात्रा को 2.5 अरब लोगो ने लाइव देखा था। यह अब तक की सबसे ज़्यादा देखे जाने वाली लाइव ब्रॉडकास्ट हैं।

24. माइकल जैक्सन की मृत्यु के दिन यानी 25 जून 2009 को 3:15 PM पर, Wikipedia,Twitter और AOL’s instant messenger यह सभी क्रैश हो गए थे।

Bruce Lee Facts in Hindi

इतिहास के सबसे Fast आदमी की बात की जाए या मार्शल आर्ट चैंपियन की. ब्रूस ली का नाम न आए.. ये हो नही सकता.. आइए जानते हैं, ब्रूस ली के बारे में 20 ऐसे रोचक तथ्य, जिनसे साबित होता हैं कि वो कैमरे से भी तेज थे.

Bruce Lee Facts in Hindi
ब्रूस ली के बारे में रोचक तथ्य

1. ब्रूस ली ने बदमाशों से लड़ने के लिए मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था.

2. ब्रूस ली इतने तेज थे कि उन्हें कैमरे भी नही पकड़ पाते थे, उनकी विडियो स्लो मोशन में देखनी पड़ती थी.

3. ब्रूस ली ने 1962 में अपने प्रतिद्वंद्वी को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए अन्तिम 11 सेकंड़ में 15 घूसें और 1 लात मारी.

4. ब्रूस ली आधे जर्मन थे,(क्योंकि उनकी माँ जर्मनी से थी).

5. ब्रूस ली पानी से नफरत करते थे उन्हें तैरना भी नहीं आता था.

6. वैसे तो ब्रूस ली कि सारी दुनिया ही फैन हैं, लेकिन ब्रूस ली भी किसी के फैन थे और उनका नाम था ‘गामा पहलवान’।

7. ब्रूस ली को अपने पूरे जीवन में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा था.

8. ब्रूस ली का एक शॉट फ़िल्म “The big boss” से हटा लिया गया था जिसमे ब्रूस ली ने अपने एक दुश्मन का सर बीच में से काट दिया था.

9. ब्रूस ली एक भयानक ड्राईवर भी थे.

10. ब्रूस ली, 1963 में US Army Draft Board द्वारा आयोजित physical टेस्ट में अपनी कमजोर दृष्टि के कारण फ़ैल हो गए थे.

11. अपनी कमजोर आँखो के कारण ब्रूस पहला इंसान था जिसने “Contact Lenses” का प्रयोग किया.

12. ब्रूस ली हर रोज़ 5000 से भी ज़्यादा पंच मारकर अभ्यास करते थे.

13. ब्रूस ली 60 के दशक में भी मार्शल आर्ट सिखाने के 250$ लिया करते थे.
14. ब्रूस ली किसी से भी 3 फीट दूर खड़े होकर सैकेंड के 5 सौवें (0.05 Second) हिस्से में घूसा (Punch) मार सकते थे.

15. ब्रूस ली कोका-कोला की कैन में अपनी उंगलियाँ घुसा सकते थे. आपको बता दे की उस समय यह कैन आज के एल्युमिनियम कैन से अधिक मोटे स्टील से बनती थी.

16. ब्रूस ली एक साथ 3-4 काम कर सकते थे. जैसे :- किताब पढ़ने के साथ टीवी देखना और वजन उठाना.

17. ब्रूस ली के पास चावल के दाने को हवा में फेंककर Chopsticks के साथ पकड़ने की क्षमता थी.

18. ब्रूस ली इतने तेज थे कि वह आपकी हथेली बंद होने से पहले सिक्का उठाकर दूसरा सिक्का रख सकते थे.

19. ब्रूस ली ने सर्जरी से अपनी पसीना बनाने वाली ग्रंथि को निकालवा दिया था.

20. ब्रूस ली की मौत अभी तक रहस्यमय हैं. वैसे तो उनकी मौत को लेकर कई कहानियाँ है, मगर ऐसा माना जाता है की उनकी मौत एक ‘Pain Killer‘ लेने से हुई थी.

Sunil Kumar Facts In Hindi

25 तारीख, पांचवा महीना, सन् 1983 कोई ग़ज़ब संदेश लाया था. बापरोला गाँव की धरती पर हमारे देश का हीरो आया था. जी हम बात कर रहे हैं “ Sushil Kumar ” की. सुशील का जन्म चाहे बड़े घर में नही हुआ, लेकिन उनकी सोच बहुत बड़ी थी. सुशील ने जब से होश संभाला हैं कुश्ती से ही प्यार किया हैं. लेकिन इस देश की दुर्दशा देखो जो आदमी 2 बार मेडल लेकर आया आज उसे ओलंपिक में जगह तो दूर उसकी एक बात भी नही मानी जा रही. सुशील कुमार ये तो कह नही रहे कि मुझे ही ओलंपिक में भेजा जाए. उनका कहना हैं एक ट्रायल हो जो उसमें जीतेगा वही ओलंपिक खेलेगा. सुशील कुमार से जुड़े रोचक तथ्य

Sushil Kumar Facts in Hindi
सुशील कुमार के बारे में रोचक तथ्य

1. सुशील के पिता दिल्ली में बस driver थे और बड़ी मुश्किल से गुजारा होता था.

2. सुशील कुमार Sports category में “राजीव गाँधी खेल रत्न” लेने वाले पहले भारतीय हैं.

3. सुशील कुमार दो बार देश के लिए मेडल ला चुके हैं अब उनकी नजर हैट्रिक पर हैं.

4. सुशील सिर्फ इतना चाहता हैं कि सबसे अच्छा खिलाड़ी देश के लिए खेलने जाए और इसके लिए ट्रायल हों. लेकिन फेडरेशन कह रहा हैं हम परंपरा नही तोड़ सकते.

5. सुशील कुमार ने कहा हैं कि फेडरेशन आज परंपरा की बात कर रहा है। तब परंपरा कहां गई थी, जब 1996 में काका पवार और पप्पू यादव के बीच ट्रायल कराए गए थे.

6. जिस नरसिँह यादव को सुशील की जगह ओलंपिक में लिया हैं, उसे 2014 में महाराष्ट्र पुलिस के इग्जाम में नकल करते हुआ पकड़ा गया था.

7. हैरानी वाली बात तो ये हैं, कि नरसिँह यादव के आइडियल सुशील कुमार ही हैं.

8. सुबह प्रैक्टिस से पहले या फिर बीच में सुशील 150 से 200 ग्राम मक्खन लेते हैं.

9. सुशील सप्ताह में तीन दिन फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल या हैंडबॉल खेलते हैं.

10. सुशील कुमार टेंशन फ्री रहते हैं. उन्हें खाली समय में रागिनी और लोकगीत सुनना बहुत पसंद हैं.

11. खाली समय में लैपटॉप पर अपनी कुश्तियों को देख कर अपनी गलतियों की ओर ध्यान देते हैं. साथ ही, दुनिया के स्टार पहलवानों की तकनीक और स्टाइल को स्टडी करते हैं.

Facebook व Twitter पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करे. और अपने दोस्तो को भी इस बारे में जरूर बताएं.

Amazing Facts About Kapil sharma in Hindi

Amazing Facts about Kapil Sharma in Hindi – कपिल शर्मा के बारे में रोचक तथ्य

जिंदगी में हंसना बहुत ज़रूरी है, और जो लोग दूसरों को हंसाते हैं उनका कद हमेशा से ही औरों से ऊंचा रहा हैं. ऐसा ही एक नाम है कपिल शर्मा. कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पंजाब के छोटे से शहर की मिडिल क्लास फ़ैमली का ये लड़का पूरे देश को हंसाते-हंसाते इस मुकाम पर पहुंच जाएगा, खुद उसने भी नहीं सोचा था. ऐसा नहीं है इनको ये शौहरत और नाम ऐसे ही मिल गया. इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और कुछ कर गुज़रने का जज़्बा था. Kapil Sharma की जिंदगी के कुछ ऐसे पहलु हम आपके सामने लाएं हैं, जिनके बारे में आपने कभी सुना नहीं होगा.

1. 2004 में कपिल शर्मा के पिता का निधन हो गया था. वो पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे. उनके जाने के बाद कपिल शर्मा के ऊपर घर की सारी जिम्मेदारियां आ गईं. साथ ही उनकी एक बहन थी जिनकी उन्हें शादी भी करनी थी.

2. कपिल शर्मा कभी भी एक काॅमेडियन, एंकर और एक्टर नही बनना चाहते थे. हमेशा से उनका एक पैशन था सिंगर बनना.

3. कपिल मुंबई आने से पहले पीसीओ और कपड़े की मिल में काम कर चुके थे. उन्होंने अपने शहर में साॅफ्टड्रिंक्स बेचने का काम भी किया। ये सब काम उन्होंने पैसे कमाने के लिए किए थे.

4. पहले कपिल को ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया था। बाद में उन्हें कॉल करके बुलाया गया और उन्होंने इस शो को जीतकर खुद को साबित किया.

5. लोगों ने पहली बार उन्हें’..लाफ्टर चैलेंज’से जानना शुरू किया, लेकिन उससे पहले उन्होंने सालों तक थिएटर में काम किया और कितने सालों तक संघर्ष किया ये किसी को नहीं मालूम। लोग समझते हैं कि वो रातों-रात स्टार बन गए, यह बात सच नहीं है.

6. थिएटर के लिए उनका प्यार काफ़ी पहले से था. उन्होनें अपनी एक्टिंग और कॉमेडी को अपना करियर बनाने की ठान ली. कपिल शर्मा ने अमृतसर में थिएटर ज़्वाईन किया और बाद में दिल्ली आ गए, जहां उन्होंने कुछ शोज़ भी किए.

7. कपिल शर्मा का कहना है कि कॉमेडी एक दुर्घटना जैसी थी. लेकिन हमारे लिए तो ये दुर्घटना एक अच्छी ख़बर बन गई.

8. कपिल शर्मा को सबसे बड़ा ब्रेक मिला ‘The Great Indian Laughter Challenge’ शो में. 2007 में उन्होंने इस शो को जीता और उन्हें 10 लाख रुपये ईनामी राशी भी मिली.

9. कपिल जब बहन की शादी के लिए पैसे जुटा रहे थे, तभी वे संयोग से ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीत गए. इससे मिली 10 लाख रु. की इनामी राशि से उन्होंने धूमधाम से बहन की शादी की.

10. Comedy Circus के बाद कपिल शर्मा को अपना खुद का शो मिल गया. Comedy Nights With Kapil छोटे पर्दे का सबसे बड़ा हिट कॉमेडी शो है. इस शो में बड़े-बड़े स्टार्स अपनी फ़िल्मों को प्रमोट करने आते हैं.

11. Comedy Nights With Kapil की अपार सफ़लता के बाद कपिल शर्मा को बॉलीवुड से ऑफ़र आने लगे. उन्होंने इसे भी एक चुनौती की तरह लिया और ‘किस किस को प्यार करूं’ कॉमेडी मसाला फ़िल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की.

12. कपिल एक बहुत Emotional Person हैं, उन्होने खुद कहा हैं वो बहुत जल्दी Weak हो जाते हैं.

13. कपिल शर्मा का पहला प्यार था सुष्मिता सेन. और आॅल टाॅइम फेवरेट एक्टर है धर्मेंद्र.

14. जिस चीज ने Kapil Sharma को इतना बड़ा बना दिया, वो था “Comedy Nights With Kapil”. लेकिन शायद आपको पता हो यह शो अब बंद हो चुका है. और इसकी जगह “The Kapil Sharma Show” शुरू हो चुका हैं.

15. मैं एक दिन Youtube पर Comedy Nights With Kapil के पुराने विडियो सर्च कर रहा था लेकिन पता चला की Colours ने सारे विडियो ही हटा लिए हैं. ऐसा क्यों किया गया ये मुझे भी नही पता.

आपको कपिल शर्मा की पोस्ट कैसे लगी? अगर इस पोस्ट में कुछ गलत लगे तो कमेंट में बताएं हम इसे लगातार अपडेट करते रहेंगे.