Showing posts with label Games. Show all posts
Showing posts with label Games. Show all posts

13 WWE Interesting Facts in Hindiडब्लूडब्लूई के बारे में रोचक तथ्य

रेसलिंग का महाकुंभ माने जाने वाले WWE में वह सबकुछ है, जो उनके फैन्स को चाहिए। इस शो में रोमांस, फाइट और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त Combination है। लेकिन इन सबके बावजूद लोगो के मन में कई सवाल उठते है। जैसे-फाइट असली होती है या नकली, बड़ा पहलवान छोटे से कैसे हार जाता है? फाइट के दौरान लगी चोट से निकलने वाला खून रियल है या फेक? WWE का मालिक कौन है? वगैरह वगैरह। आज आपको इन सभी सवालो के जवाब तो मिलेगे ही साथ में www.hindifacts.com आपको बताने जा रहा है डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़े ऐसे रोचक तथ्य, जिनसे आप अभी तक अंजान थे.

WWE Interesting Facts in Hindi
डब्लूडब्लूई के बारे में रोचक तथ्य

1. WWE की Full Form है “World Wrestling Entertainment”.
2. रेसलिंग बच्चों को काफी पसंद आती है, और WWE इसका पूरा ध्यान रखती है.
3. लोगों का मानना ये है, की यहाँ सिर्फ अच्छी बाॅडी वाले ही होते है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है बल्की यहाँ दर्शक जिसे पसंद करते है वो होते है.
4. मैच कौन जीतेगा ये यहाँ पहले से ही तय होता है, लेकिन फाईट असली होती है और जो खिलाडियों को चोटें लगती है वो भी असली होती है.
5. WWE में कई बार हारने वाले को ज्यादा पैसा मिलता है.
6. ऐसे आरोप लगते रहते है कि अच्छी बाॅडी और स्टेमिना के लिए कुछ रेसलर ड्रग्स लेते है। हालांकि, इसे रोकने के लिए WWE वेलनेस पाॅलिसी है, लेकिन फिर भी ऐसे मामले सामने आते रहते है.
7. WWE की फाइट भले ही पहले लिखी गई हो, लेकिन ऐसे कई वाकये हुए है, जब रेसलर्स को चोट लगी है और वे विकलांग तक हो गए है। इसके अलावा ज्यादातर मामलो में खून असली ही होता है.
8. रिंग के नीचे कई प्रकार के हथियार रखे जाते हैं, ताकि रेसलर उन्हे इस्तेमाल कर सकें। 75% हथियार एक दम असली होते हैं। स्टील चेयर, हथौड़ा, सीढ़ी और बाकी हथियार असली होते हैं। अब सिर में चेयर मारना और कुछ ऐसे ही मुव्स WWE में बैन हो गए हैं.
9. रिंग के नीचे माइक लगाया जाता है ताकि रेसलर्स की आवाज़ आसानी से आए.
10. रेसलर्स कई बार एक-दूसरे से बात करते हैं, और इसे ‘स्पॉट कॉलिंग’ भी कहा जाता है। इसमें रेसलर्स आपस में ये बात करते हैं की अगला मूव कौन और क्या मारेगा। अगर आप कभी-कभी ध्यान से सुनें तो आपको पता चलेगा की रेसलर्स लड़ते हुए आपस में बात करते हैं.
11. WWE में ऐसा आपने कई बार देखा होगा की एक पटकी के बाद रेसलर्स घूम घूम के गिरते हैं। यह सही में एक बड़ा शो है। इसको वर्ल्ड रेस्लिंग एंटरटेनमेंट वैसे ही नहीं बोलते है। मैच को ज़्यादा गंभीर दिखाने के लिए कभी-कभी स्ट्रेचर भी बुलाई जाती है.
12. ये पता लगाने के लिए कि रेसलर सही में चोटिल है या नहीं, आप रेफ्री की शक्ल देखकर इसका पता लगा सकते हैं। अगर चोट असली है तो रेफ्री बैकस्टेज देखेगा और X का निशान अपने हाथों से बनाएगा। इसका मतलब है रेसलर सही में चोटिल है.
13. WWE के इवेंटस में अक्सर विंस मैकमहोन को मालिक के रूप में पेश किया जाता है। हालांकि, सच्चाई यह है कि WWE एक पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी है। मैकमहोन CEO है और उनकी कंपनी में करीब 52 फीसदी हिस्सेदारी है.

19 Facts about Chess in Hindi

शतरंज (चैस) दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला एक बौद्धिक एवं मनोरंजक खेल है। किसी अज्ञात बुद्धि-शिरोमणि ने पाँचवीं-छठी सदी में यह खेल संसार के बुद्धिजीवियों को भेंट में दिया। समझा जाता है कि यह खेल मूलतः भारत का आविष्कार है, जिसका प्राचीन नाम था- ‘चतुरंग’ आज हम Chess Facts in Hindi बताएंगे जो आपने आज तक नही पढ़े होगें।

Facts about Chess in Hindi
शतरंज के बारे में रोचक तथ्य

1. शतरंज का अविष्कार भारत में ही हुआ था।
2. पहला लाइट और डार्क कलर वाला चेस बोर्ड 1090 में यूरोप में बनाया गया था।
3. बोर्ड पर एक मैच में सबसे अधिक 5949 चालें हो सकती है।
4. शतरंज के प्रथम चार चालों को 3,18,97,95,64,000 प्रकार से चला जा सकता हैं।
5. “2nd World War” (1939 to 1945) के दौरान शतरंज के खिलाड़ियो ने कोड ब्रेकर की भूमिका निभाई थी।
6. साल 1951 में एलन टयूरिंग ने पहला ऐसा “Computer” बनाया था जिसमे चेस खेली जा सकती थी।
7. अंतरिक्ष और पृथ्वी के बीच पहला Chess गेम 9 जून, 1970 को खेला गया था। यह गेम ड्रा पर खत्म हुआ।
8. 1984 में खेले गए एक मैच में ब्रिटेन ने क्राउच को 43 बार चेक किया था जो अपने आप में एक “World Record” है।
9. एरिक नोपार्ट ने 1985 में 68 घंटे में रिकॉर्ड 500 मैच खेले थे। सभी मुकाबले 10-10 मिनट के हुए।
10. 1987 में आनंद भारत के पहले ग्रैंड मास्टर बने। आनंद 2000,2007,2008,2010 और 2012 में विश्व चैंपियन रहे।
11. 2011 तक वर्ल्ड में 600 मिलियन लोग चेस खेलना जानते थे।
12. एक शोध में पता चला है कि यूनिवर्स में जितने इलेक्ट्रॉन पार्टिकल हैं। उनसे ज्यादा चेस के खेल में संभावनाएं होती हैं। इलेक्ट्रॉन की लगभग संख्या 1079 होती है और चेस में संभावनाओंं की संख्या 10120 होती है।
13. अमेरिका के “सैमुअल रेशेवस्की” ने सभी महान शतरंज खिलाड़ियों को धूल चटा दी थी। रेशेवस्की ने जब यह कारनामा किया, तब उसकी उम्र सिर्फ आठ साल थी।
14. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में अंग्रेजी भाषा में छपी दूसरी किताब चेस के बारे में थी।
15. कम्प्यूटर द्वारा किसी भी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर को पहली बार नवंबर,1988 हराया गया था। मैच कैलिफोर्निया में हुआ था।
16. आज तक का सबसे लंबा खेल 269 मूव तक खेला गया है। यह 1989 में निकोलिक और आर्सोविक के बीच हुआ था। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
17. रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में साल 1924 में पहली “मानवीय चेस” खेला गया। रूस में 20वीं शताब्दी के आसपास चेस काफी लोकप्रिय खेल हुआ करता था। इसलिए इस लोकप्रियता ने रूस को मानवीय चेस को ईजाद करने का विचार दिया।
18. गैरी काॅस्पारोव सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन है। उन्होनें 22 साल 210 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।
19. शतरंज खेलना आमिर खान को भी पसंद है। वह धूम-3 की शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ के साथ चेस खेलते थे। वे अक्सर हीरोइनों के साथ यह दिमाग वाला खेल खेलते हैं।