Showing posts with label Technology. Show all posts
Showing posts with label Technology. Show all posts

YOUTUBE FACTS IN HINDI । यूट्यूब के अमेजिंग रोचक तथ्य

यूट्यूब दुनिया की सबसे बड़ी विडियो अपलोड किए जाने वाली साइट है।
यहाँ हर कोई विडियो अपलोड कर सकता है।
और साथ मैं पैसे भी काम सकते है।
लेकिन आप शायद ही Youtube Facts के बारे मैं जानते होंगे। तो चलिए आज जानते है यूट्यूब की अद्भुत बाते।

YOUTUBE FACTS IN HINDI । यूट्यूब के अमेजिंग रोचक तथ्य

1. हर मिनट मैं यूट्यूब पर 100 Hours से भी ज्यादा videos अपलोड की जाती है।

2. यूट्यूब पर 1 अरब से भी ज्यादा यूज़र्स है, इंटरनेट पर सभी लोगों की लगभग एक तिहाई है।

3. पहले यूट्यूब वीडियो 23 अप्रैल, 2005 को अपलोड किया गई थी।

4. यूट्यूब फॉर्मली 3 paypal Workers के द्वारा found की गई थी।

5. गूगल ने यूट्यूब के निर्माण के 18 महीने के बाद US $1.65 बिलियन मैं यूट्यूब को खरीद लिया था।

6. म्यूजिक वीडियो ‘गंगनम स्टाइल’ इतना लोकप्रिय हुआ, की इसने यूट्यूब पर जितनी भी Popular videos थी सबको पीछे छोड़ दिया था।

7. आप अधिक से अधिक 75 अलग-अलग भाषाओं में यूट्यूब को चला सकते हैं।

8. यूट्यूब पर बिल्लियों के सबसे पुराने वीडियो 1894 की है।

9. यूट्यूब सही गूगल के बाद दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन है। यह बिंग, याहू के searches को जोड़े जाए तब भी यूट्यूब searches के बराबर नही है।

10. यूट्यूब पर सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाली वीडियो जस्टिन बीबर की “Baby” है। Baby को 4,400,000 से अधिक भी अधिक Dislikes मिले है।

11. यूट्यूब के 10 सबसे ज्यादा कमाने वाले 2015 के चैनल US $2.5 मिलियन से US $12 मिलियन है।

12. यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाला वर्ड “How To Kiss” रहा है।

13. यूट्यूब वीडियोस कंप्यूटर से ज्यादा मोबाइल से देंखी जाती है।

आपको Youtube Facts कैसे लगे अपने विचार मुझे जरूर बताए और इस पोस्ट को जितना हो सके शायर करे। अगर आप भी हमारे साइट के लिए ऐसे ही रोचक बाते लिखना चाहते है तो हमें नीचे दिए गए Comments Box मैं बता सकते है।

Interesting Facts about Google in Hindi गूगल के बारे में रोचक तथ्य

गूगल एक ऐसा नाम है जिसे शायद दुनिया में सबसे ज्यादा लोग जानते है। आज इन्टरनेट (Internet) का मतलब Google हो गया है क्योंकि इसके बिना इन्टरनेट की कल्पना भी नहीं की जा सकती। गूगल को मुख्यत: सर्च इंजन (Search Engine) के रूप में जाना जाता है लेकिन इसकी कई मुख्य सेवाएँ जैसे जीमेल (GMAIL), युट्युब (YouTube), Google Maps आदि हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गयी है। गूगल (Google) की स्थापना 4 सितंबर 1998 में हुई थी और कुछ ही वर्षों में यह इन्टरनेट का पर्याय बन गया। आप रोजाना कई बार गूगल.कॉम (Google.com) पर सर्च करते होंगे लेकिन गूगल के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें (Interesting Facts about Google in Hindi) है, जो शायद आप नहीं जानते होंगे:

Interesting Facts about Google in Hindi
गूगल के बारे में रोचक तथ्य

1. शुरुआत में Google के संस्थापक को HTML (Hyper Text Markup Language) जो कि वेब पेज बनाने एंव डिजाईन करने के लिए आवश्यक है) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी| इसीलिए गूगल का होमेपेज (Homepage) बहुत ही सीधा सादा है| बहुत समय तक तो इस पर सबमिट बटन भी नहीं था, रिटर्न की को हिट करके ही टेग सर्च किये जाते थे|
2. “Google” नाम स्पेलिंग में गलती की वजह से पड़ा| गूगल के संस्थापक “Googol” नाम रखना चाहते थे लेकिन स्पेलिंग लिखने में हुई गलती के कारण “Googol” का “Google” हो गया|
3. प्रतिवर्ष Google पर 2095100000000 सर्च किये जाते है यानि कि प्रति सेकंड गूगल पर 60,000 से भी ज्यादा सर्च किये जाते है|
4. 2010 के बाद से Google ने प्रति सप्ताह औसतन कम से कम एक कंपनी को ख़रीदा है|
5. GMAIL का आइडिया राजन सेठ ने दिया था जब वो गूगल में इंटरव्यू देने के लिए गए थे। गूगल द्वारा जीमेल (Gmail) सेवा को शुरू करने से पहले पूरी तरह से जांचने के लिए इसे दो वर्ष तक आतंरिक रूप से इस्तेमाल किया गया था| 2004 में अप्रैल फूल यानी एक अप्रैल के दिन गूगल ने Gmail शुरू किया. सबसे ज्यादा Storage, तेजी से मेल सेंड करने की क्षमता ने लोगों के बीच इसे लोकप्रिय बना दिया. शुरुआत में इसे Gmail account बनाने के लिए इसका आमंत्रण होना बहुत जरुरी होता था. बाद में popular होने के बाद यह सबके लिए free कर दिया गया.
6. 1998 में पहली बार गूगल डूडल दर्शकों को homepage पर दिखाई दिया. इसमें नेवाडा में Burning festival में भाग ले रहे लोगों के बारे में था. गूगल में डूडल की बहुत बड़ी टीम काम करती है, जो अभी तक एक हजार से ज्यादा डूडल post कर चुकी है. डूडल एक खास तरह का लोगो होता है, जो गूगल पर किसी भी खास दिन या किसी बड़े व्यक्ति की याद पर लगाया जाता है. जब दिवाली का त्योहार होता है तो पटाखे वाला डूडल दिखाया जाता है.नीचे वही दिखाया गया है.
7. गूगल के दफ्तर में 200 बकरियां नौकरी करती हैं। गूगल अपने दफ्तर के लॉन में घास की कटाई के लिए कटाई मशीन का उपयोग नहीं करता क्योंकि इससे निकलने वाले धुंए और आवाज की वजह से दफ्तर में इनोवेशन के काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानी होती है इसीलिए Google ने लॉन की घास की सफाई के लिए बकरियों को लगाया है। इससे घास की ट्रिमिंग होती है और बकरियों का पेट भी भर जाता है।
8. 2005 में गूगल ने Android कंपनी को खरीद लिया। एंड्रॉइड की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज स्मार्टफोन के करीब 80 फीसदी बाजार पर इसका कब्जा है, यानी हर पांच में से चार स्मार्टफोन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं। हर दिन 15 लाख से ज्यादा लोग नया एंड्रॉएड डिवाइस खरीद रहे हैं।
9. Google पर किये गए सर्च का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिखने के लिए 200 से भी अधिक बातों का ध्यान रखा जाता है एंव सेकंड के कुछ हिस्से में इन मापकों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्रदर्शित कर दिए जाते है|
10. इन्टरनेट (Internet) पर प्रत्येक वेबसाइट यह चाहती है कि विजिटर ज्यादा से ज्यादा समय उसकी वेबसाइट पर गुजारे लेकिन इन्टरनेट पर शायद Google ही एक ऐसी कंपनी है जो अपनी वेबसाइट (Website) पर लगने वाले समय को कम करना चाहती है और कम से कम समय में बेहतर सर्च रिजल्ट (Search Result) दिखाना चाहती है।
11. गूगल की 90% से अधिक कमाई विज्ञापनों (Advertisements) से होती है|
12. Google लिखने में होने वाली स्पेलिंग की गलती से बनने वाले कुछ नाम जैसे Googlr.com, Gooogle.com आदि डोमेन का मालिक भी गूगल ही है|
13. अगर आप 466453.com पर जाएँगे तो आप Google के होमपेज पर पहुँच जाएँगे क्योंकि इस डोमेन नेम (Domain) को भी गूगल ने खरीद लिया है| दरअसल मोबाइल के बेल कीपैड (जिसमे नंबर एंव अल्फाबेट्स साथ साथ होते है) में “Google” लिखने के लिए 466453 को टाइप करना पड़ता है| अगर आपने गलती से अल्फाबेट्स की जगह नंबर्स को सेलेक्ट किया हुआ है और आप google लिखना चाहते है तो Google की जगह 4666666455533 टाइप हो जाएगा| इसी के कारण गूगल ने www.466453.com डोमेन को भी खरीद लिया है|
14. बहुत कम लोग यह जानते हैं कि गूगल ने अपनी पहली ट्वीट कम्प्यूटर की भाषा जिसमें 0 और 1 का इस्तेमाल किया जाता है -‘बाइनरी (Binary)’ में की थी। यह ट्वीट थी- “I’m 01100110 01100101 01100101 01101100 01101001 01101110 01100111 00100000 01101100 01110101 01100011 01101011 01111001 00001010.”
अंग्रेजी में इसका मतलब है ‘ im feeling lucky’ होता हैं. गूगल के सर्च बटन के बगल में आपको यही शब्द लिखे मिलेंगे। इस पर क्लिक करते ही आप अब तक के सभी गूगल डूडल के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
15. गूगल प्रतिदिन 5 अरब रूपये से भी ज्यादा कमाती है यानि कि गूगल प्रत्येक सेकंड में 50,000 रूपये कमाता हैं।
16. प्रति सप्ताह 20,000 से भी ज्यादा लोग गूगल में जॉब के लिए आवेदन करते है|
17. 2006 में गूगल ने ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग साइट YouTube खरीद ली. YouTube पर हर मिनट के हिसाब से 60 घंटे तक वीडियो upload किए जाते हैं. वहीं दुनिया भर लाखों चैनल पर आने वाले programe इस पर upload होते हैं, इस तरह की चीज ने दुनिया को और पास लाकर खड़ा कर दिया. गूगल की विडियो सेवा युट्युब (YouTube) पर प्रतिमाह कुल 6 अरब घंटों के विडियो देखे जाते है|
18. गूगल ने अपने स्ट्रीट व्यू मेप के लिए 80 लाख 46 हजार की.मी. सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए है !
19. गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का है ! उतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए एक टेराबाइट की एक लाख ड्राइव की जरुरत होगी !
20. Android ऑपरेटिंग सिस्टम मार्केट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल ओएस बन गया है। आपको बताते चलें की गूगल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम को ABCD के अल्फाबेट के हिसाब से नाम दिए गए हैं Cupcake, Donut, Eclair, Froyo, Gingerbread, Honeycomb, Ice Cream Sandwich, Jelly Bean,Kitkat, Lolipop और हालिया M.
21. गूगल को खरीद सकती थी Yahoo!
याहू गूगल को एक मिलियन डॉलर में खरीद सकती थी, लेकिन नहीं खरीदा। इसी की वजह से लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने अपनी पीएचडी बीच में छोड़कर गूगल पर काम करना शुरू किया। सोचिये, ये डील हो जाती तो याहू आज कहां होता…
मुफ्त में होती है गूगल की कमाई
यूजर्स जिन सेवाओं को मुफ्त समझते हैं, गूगल को उन्हीं के बल पर कहीं और से कमाई होती है। अन्य कंपनियां यूजर्स के बारे में जानकारियां गूगल से खरीदती हैं या उसे अपने विज्ञापनों के लिए पैसा देती हैं। विज्ञापन पर हर क्लिक के लिए गूगल चंद सेंट से लेकर सैकड़ों डॉलर तक वसूलता है।
कहां से पड़ा नाम
ऐसी मान्यता है- एक के पीछे 100 शून्य लगा दिए जाएं तो बनती है एक अनूठी संख्या ‘गोगोल’, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे एक 9 साल के बच्चे ने गढ़ा था। इसी शब्द के अपभ्रंश से बना है शब्द ‘गूगल’, जिसके बारे में कहा जाता है कि आज अगर वह न हो, तो दुनिया खाली-खाली सी लगेगी।

Amazing Facts About Facebook in Hindi – फेसबुक के बारे में रोचक तथ्य

  • Amazing Facts About Facebook in Hindi – फेसबुक के बारे में रोचक तथ्य
  • Facebook, मानो तो आज की सबसे अहम जरूरत। कई लोग तो अपना पूरा दिन फेसबुक में ऑनलाइन रहते हुए बिता सकते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गई है। हम आस-पास ऐसे लोग भी देखते है जो फेसबुक के बिना नही रह सकते। फेसबुक की शुरूआत आज ही के दिन 4 फरवरी 2004 को की गई थी। आप चाहे Daily Facebook use करते हो लेकिन हम फेसबुक से जुड़े ऐसे रोचक तथ्य(Facebook in Hindi) बताएंगे जो आपको Facebook पर भी मिलने मुश्किल हैं.
  • 1. मार्क जुकरबर्ग को सैलरी के तौर हर साल एक डॉलर मिलता है।
  • 2. Facebook वेबसाइट सिर्फ हिंदी और इंग्लिश और कुछ चुनिंदा भाषाओं में ही नहीं Facebook पेज को यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से 70 अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं।
  • 3. फेसबुक के नीले रंग में रंगे होने के पीछे सीधा-सा कारण है। इसके फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का कलर ब्लाइंड होना। उन्हें हरे और लाल रंग में अंतर पता नही लगता।
  • 4. Facebook की प्राइवेसी सेटिंग्स के कारण हर यूजर को ब्लॉक करने की सुविधा दी गई है, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि आप चाहें तो भी Facebook से मार्क जुकरबर्ग को ब्लॉक नहीं कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करने की कोशिश करेंगे तो Facebook की तरफ से एक एरर मैसेज दिखेगा।
  • 5. Facebook पर 83 प्रतिशत वेश्याओं के फैन पेज बने हुए हैं।
  • 6. अगर आप Facebook अकाउंट लाॅग इन करके Internet पर कोई और काम करते है तो भी Facebook आपकी सभी गतिविधी रिकार्ड कर रही है।
  • 7. मार्क ने Facebook के ‘लाइक’ (Like) बटन का नाम पहले ‘ऑसम’ (Awesome) रखने का डिसीजन लिया गया था। लेकिन मार्क की किसी ने एक न सुनी।
  • 8. Facebook पर कई फीचर्स की तरह एक Poke भी है। लेकिन अगर आप किसी से इसका मतलब पूछेंगे तो शायद ही कोई इसका मतलब बता पाए। क्योंकि खुद फेसबुक ने भी इसका कोई मतलब या इसका काम तय नहीं किया है। लेकिन इसका ज्यादा प्रयोग करने पर आप ब्लाॅक हो सकते है।
  • 9. सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन पूरी दुनिया में जितने लोग इंटरनेट पर हैं उनमें से पचास प्रतिशत लोग Facebook से जुड़े हुए हैं।
  • 10. अगर Facebook का Server Down हो जाए तो इसे हर मिनट 25 हजार डॉलर का नुकसान होगा।
  • 11. Yahoo व MTV ने एक करोड़ डॉलर में इस साइट को खरीदना चाहा तो मार्क ने कहा? पहले मैं सूचना आदान-प्रदान का खुला वैश्विक प्लेटफॉर्म बना लूं फिर मुनाफे के बारे में विचार करूंगा।
  • 12. शायद आपको यह जानकर हैरानी हो लेकिन Facebook का एडिक्शन एक बीमारी का रूप लेता जा रहा है। दुनियाभर में हर उम्र के लोग Facebook एडिक्शन डिसऑर्डर यानी Facebook की लत से जूझ रहे हैं। इस बीमारी का संक्षिप्त नाम FAD है। इस वक्त दुनिया में लगभग 35 करोड़ लोग FAD से ग्रसित हैं।
  • 13. यदि फेसबुक एक देश होता तो दुनिया में यह पांचवां सबसे बड़ा देश होता जिसका नंबर चीन, भारत, अमेरिका, और इंडोनेशिया के बाद आता।
  • 14. Facebook पर रोजाना 6 लाख के करीब हैकर्स अटैक होते है।
  • 15. दिसम्बर 2009 में Facebook ने privacy setting में कुछ बदलाव किये थे जिसके बाद जुकरबर्ग की एक तस्वीर जिसमे वह टेडी बीअर पकडे हुए है पब्लिक हो गयी थी।
  • 16. Facebook हर महीने 3 करोड़ डॉलर सिर्फ hosting पर ही खर्च करता है
  • 17. 2009 में Whatsapp के को-फाउंडर ब्रायन ऐक्टन को Facebook ने जॉब देने से मना कर दिया था।
  • 18. 2011 में अमेरिका में Facebook तलाक का सबसे बड़ा कारण बनी थी। अमेरिका में हर 5 में से एक शादी के टूटने की वजह कहीं ना कहीं फेसबुक से जुड़ी रहती है।
  • 19. शायद आपको ना पता हो, लेकिन Facebook ग्लोब (नोटिफिकेशन टैब) यूजर्स की लोकेशन के हिसाब से बदल जाती है।
  • 20. फेसबुक प्रोफाइल पर मार्क जुकरबर्ग के पेज तक पहुंचने का एक खास शॉर्टकट भी है। अगर आप Facebook के URL के आगे नंबर 4 लिख देंगे तो आपका ब्राउजर सीधे मार्क जुकरबर्ग के पेज तक ले जाएगा।
  • 21. 2011 में Facebook की मदद से ही Iceland का संविधान लिखा गया था।
  • 22. आपने जिस डाटा को Facebook पर टाइप तो किया लेकिन उसे कभी पोस्ट नहीं किया क्या आप सोच सकते हैं कि उस डाटा को कोई कभी पढ़ सकता है। जी हां, Facebook ने एक स्पेशल टीम बनाई है जो ऐसे डाटा को एनालाइज करती है जो आपने टाइप तो किया लेकिन कभी पोस्ट नहीं किया।
  • 23. अगर आपको घर बैठे-बैठे पैसे कमाने हैं तो Facebook को हैक कर लीजिए। जी हाँ, 500 डॉलर्स की राशि हर उस इंसान को दी जाती है जो फेसबुक को हैक कर सके। अगर आप Facebook की किसी गलती को भी पकड़ लेते हैं तो भी आप इनाम के हकदार होंगे।
  • 24. 5% ब्रिटिश सेक्स करते समय भी Facebook यूज करते है।
  • 25. इस वक़्त Facebook पर 30 मिलियन मरे हुए लोग है ! यदि किसी Facebook user कि मृत्यु हो जाती है तो क्या उसकी फेसबुक प्रोफाइल ऐसे ही चलती रहती है ? जी नहीं ! यदि हमारी जान पहचान में किसी कि मृत्यु हो जाति है तो हम Facebook को रिपोर्ट कर उस प्रोफाइल को फेसबुक पर एक स्मारक (memorialized account) का रूप दिलवा सकते है !
  • फेसबुक के इंडियन FACTS
  • * सबसे ज्यादा फेक अकाउंट्स बनाते हैं भारतीय–
  • Facebook की तरफ से नवंबर में एक रिपोर्ट जारी की गई थी। इस रिपोर्ट में कंपनी का कहना था कि 14.3 करोड़ अकाउंट्स फेक होते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा फेक अकाउंट भारत से बनाए जाते हैं।
  • * फेसबुक पर पहली भारतीय–
  • फेसबुक से जुड़ने वाली पहली भारतीय मूल की महिला थी शीला तंद्राशेखरा क्रिश्नन।
  • * फेसबुक की पहली महिला इंजीनियर–
  • Facebook पर काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर है रुचि सांघवी (RUCHI SANGHVI ) रुचि ने ही फेसबुक पर न्यूज फीड का आइडिया दिया था। Facebook का न्यूज फीड सबसे विवादास्पद होने के साथ साथ Facebook का सबसे लोकप्रिय फीचर भी रहा।
  • आपको Facts about facebook in hindi पोस्ट कैसी लगी ? कमेंट में बताएं.

27 Technology Facts In Hindiतकनीक रोचक तथ्य

Technology In Hindi
तकनीक की दुनिया
दुनिया में कई ऐसे तथ्‍य है जिनके बारे में आपने कभी सुना नहीं होगा। जैसे एप्पल, गूगल और एचपी तीन ऐसी कंपनियां हैं जो सबसे पहले गैराज में शुरु हुई थी। इसके अलावा दुनिया का सबसे पहला माउस लकड़ी का बना था। हालांकि इस तरह के फैक्‍ट को जानकर हो सकता हैं आपको हंसी आ जाएं, लेकिन टेक्‍नालॉजी जग़त में ये फैक्‍ट कॉफी पॉपुलर हैं।
1. दुनिया में जितने लोगो के पास खुद की Toothbrush हैं उससे ज्यादा लोगो के पास खुद का Mobile हैं।
2. 90% Text Message delievered होने के 3 मिनट के अंदर ही पढ लिए जाते हैं।
3. HTC का सपना था कि वह पहला Android phone बनाए।
4. 1 करोड़ Spam mail में से सिर्फ एक आदमी reply करता हैं (Spammer उससे भी थोड़े बहुत पैसे कमा लेते हैं)।
5. Spam, 17 million टन Co2 पैदा करके इतनी ऊर्जा बनाता हैं कि 24 लाख घरों में 1 साल तक बिजली आ जाए।
6. अब तक 2 अरब से ज्यादा TV प्रयोग हो चुके हैं।
7. Cabir.A, 2004 में पाया गया पहला Cell phone वायरस था।
8. 2008 के बाद ही Video games DVDs मे बिकने लगे थे, इससे पहले नही।
9. Google पर किए गए एक सर्च से इतनी Co2 उत्पन्न होती हैं कि केतली में रखी कोई चीज उबाली जा सके।
10. YouTube की सभी Video में से 20% music से related हैं।
11. eBay पर हर सैकेंड 680$ की बिक्री होती हैं।
12. 91% लोग पूरा दिन अपने मोबाइल को सिर्फ इतनी दूर रखते हैं कि उनका हाथ पहुंच जाएं।
13. 8 करोड़ अमेरिकी सिर्फ इंटरनेट चलाने के लिए मोबाइल यूज करते हैं ना कि काॅल करने के लिए।
14. Windows phone store में हर दिन 500 Apps एड किए जाते हैं।
15. Claude Shannon जो की “Information Theory” के पितामह कहे जाते हैं, ने “Digital Circuit” का अविष्कार किया था। यह कम उन्होने master degree लेने के दौरान किया जब वे 21 साल के थे। इसके सहायता से आज हम internet पर कुछ भी access कर सकते हैं।
16. Amazon असल में printed book बेचने वाली कंपनी हैं लेकिन आज देखिए, इससे ज्यादा तो ये e-Books बेच देती हैं।
17. किसी भी Website पर पहली Banner Ads 1994 में दिखाई गई थी।
18. क्या आप जानते हैं कि E-mail, World Wide Web आने से पहले आया था।
19. क्या आप जानते हैं की microsoft windows ट्यूटोरियल का एक और नाम Crash Course भी हैं।
20. 14 September, 1995 से पहले Domain फ्री मिलता था। (यदि मैं उस टाॅइम आॅनलाइन होता तो India.com, Hindi.com, Sex.com  रजिस्टर करता) आप क्या Register करते ? कमेंट में बताएं।
21. Symbolics.com सबसे पहला और सबसे पुराना Domain हैं जिसने 15th March, 2013 को अपने 28 साल पूरे कर लिए।
22. Mosaic, पहला Web Browser था जो जबरदस्त हिट हुआ यह 1993 में Released हुआ था।
23. हर साल अमेरिका में 220 million टन कंप्यूटर Trash किये जाते हैं।
24. हम वैसे तो एक मिनट में 20 बार पलक़ झपकते हैं लेकिन अगर सामने Computer हो, तो केवल 7 बार पलक़ झपकते हैं।
25. Google हर साल 15 billion kWh बिजली यूज करता हैं, जो बहुत से देशो से ज्यादा हैं।
26. “World Wide Web” (WWW) शब्द को 1990 में Tim Berners-Lee ने बनाया।
27. 5 करोड़ लोगो तक पहुंचने के लिए Radio को 38 साल, TV को 13 साल और Internet को सिर्फ 4 साल लगे।

Microsoft Company Facts in Hindiमाइक्रोसाॅफ्ट कंपनी के बारे में रोचक तथ्य

Microsoft (माइक्रोसाॅफ्ट) दुनिया की जानी-मानी टेक कंपनी हैं. यही वो कंपनी हैं जिसके दम पर बिल गेट्स (Bill Gates) दुनिया का सबसे अमीर आदमी बन गया. आज हम आपको माइक्रोसाॅफ्ट कंपनी के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Microsoft Company Facts) बताने जा रहे हैं :
Microsoft Company Facts in Hindi
माइक्रोसाॅफ्ट कंपनी के बारे में रोचक तथ्य
1. MicroSoft कंपनी का नाम पहले Micro-Soft रखा गया था, लेकिन बाद में बदल लिया और इसकी शुरूआत New Mexico से की गई थी.
2. बिल गेट्स व पॉल एलन ने एक दिन के अंदर कंपनी का लोगों डिजाईन किया था.
3. सन् 1987 में बिल गेट्स को 31 साल की उम्र में सबसे छोटे बिलियनयर का ख़िताब मिला। इसके बाद साल 1995 में वे दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए.
4. Microsoft कंपनी ने एक को दुनिया का सबसे अमीर आदमी, दो को खरबपति और 12,000 लोगो को अरबपति बनाया.
5. Microsoft कंपनी के 48,000 से ज्यादा पेटेंट्स हैं.
6. 1997 में Apple कंपनी तब बैंकरप्ट होते-होते बची, जब Microsoft ने Apple में 150 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया.
7. ऊपर दिया गया, Window XP का Background Wallpaper इतिहास में सबसे ज्यादा देखा गया फोटो हैं.
8. Computer start होने पर जो 6 सैकेंड की आवाज आती हैं उसे “Brian Emo” ने बनाया था.
9. शुरूआत में टीवी पर Windows की ads खुद बिल गेट्स करते थे.
10. माइक्रोसॉफ्ट ने टाईमैक्स के साथ मिल कर सबसे पहली स्मार्टवॉच तैयार की थी. जो कि साल 1994 में पेश हुई.
11. Microsoft की एप Excel ने सफलता के कई झंडे गाड़े हैं. आज यह हर जगह हैं.
12. Microsoft Campus में सबसे पसंदीदा फूड Pizza हैं.
13. Microsoft कंपनी के कर्मचारियों को “Softie” कहा जाता हैं.
14. Microsoft कंपनी कर्मचारियो को फ्री में ड्रिंक्स देती हैं.
15. Microsoft Campus में छोटे-छोटे खरगोशों की भरमार हैं.
16. मेडिना, वाशिंगटन में मौजूद बिल गेट्स के घर की कीमत आज करीब 123 मिलियन डॉलर हैं.
अगर आपको किसी चीज के बारे में रोचक तथ्य चाहिए तो कमेंट में हमें बताएं.

Sony Company Facts in Hindiसोनी कंपनी के बारे में रोचक तथ्य

Sony, एक ऐसा नाम जिस पर Technology की दुनिया में आँख मूंदकर विश्वास किया जाता हैं। इसके sound system का तो किसी के साथ मुकाबला ही नही हैं। सोनी के बारे में इंटरनेट पर कोई ज्यादा जानकारी उपलब्ध नही हैं लेकिन फिर भी जैसे-तैसे करके हम कुछ रोचक तथ्य ढूंढ़ कर लाए हैं, आइए पढ़ते हैं..
Sony Company Facts in Hindi
सोनी कंपनी के बारे में रोचक तथ्य
1. Sony अपना पहला प्रॉडक्ट 1946 के अंत में लाया था, जो एक इलेक्ट्रिकल राइस कुकर था. इस प्रॉडक्ट की सबसे बड़ी कमी यह थी कि इसमें चावल कभी कच्चा रह जाता था, तो कभी ज़्यादा पक जाता था.
2. पहले कंपनी का नाम “TTK” (Tokyo Tsushin Kenkyujo) था. 12 साल बाद इसने नाम बदलकर SONY कर दिया.
3. Sony नाम रखने से पहले इसका Sonny नाम रखा गया था जिसका मतलब युवा होता हैं. Sony नाम इसलिए रखा ताकि लोग आसानी से याद रख सके.
4. Company का नाम Sony लैटिन भाषा के शब्द “Sonus” पर रखा गया हैं. इसका मतलब साउंड होता हैं और ये तो बताने की जरूरत ही नही हैं कि Sony का sound system कितना ज़बरदस्त हैं.
5. दुनिया का पहला वॉकमैन सोनी कंपनी ने लॉन्च किया था. इसके popular होने की ख़ास वज़ह थी इसे US, यूनाइटेड किंगडम और आस्ट्रेलिया में अलग-अलग नाम से बेचा गया.
6. Sony founder “Akoi Morita” और Apple founder “Steve Jobs” में काफी अच्छी दोस्ती थी.
7. दुनिया की सबसे बड़ी gaming company निंटेंडो(Nintendo) ने Sony से video game बनवाकर गलती कर दी. ये game मार्केट में फेल हो गया और sony ने खुद का प्ले स्टेशन बनाकर निंटेंडो को पीछे छोड़ दिया.
8. साल 1998 में सोनी ने कैमकोर्डर लॉन्च किया. यह डिवाइस कपड़े के अंदर तक देख सकता था.
9. March 2015, के अनुसार पूरी दुनिया में Sony के 1,31,700 कर्मचारी हैं.
10. Sony Company के सभी Smartphone और Tablet में 10:35 का Time दिखाया जाता हैं.
11. Sony ने Tokyo में अपने Headquarter को एक “गोल्डन पिग” का रूप दिया हैं. इसे कंपनी का प्रतीक चिन्ह भी माना जाता हैं. इसके लिए Sony को काफी निंदा झेलनी पड़ी हैं.
सोनी के बारे में जानने के लिए जो कुछ हैं बस यही हैं, और इससे ज्यादा कुछ नही. अगर आप इस ब्लाॅग को दिल से पसंद करते हैं तो इसके बारे में अपने दोस्तो को बताना न भूलें।

Apple Facts in Hindiएप्पल कंपनी के बारे में रोचक तथ्य

Apple Company एप्पल कंपनी दुनिया की सबसे शक्तिशाली कंपनियों में से एक है। शुरुआती दौर में कंपनी ने आर्थिक मंदी झेली इसके बाद ऐसी लोकप्रियता हासिल की जो दुनिया देख रही है। हर आदमी की इच्छा होती है कि वह जिंदगी में कभी न कभी एप्पल का फोन जरूर लें. आज हम इस पोस्ट में ऐसे “Apple Facts” पढ़ेगे जो आपको आज तक किसी ने नही बताए होगे.
Apple Facts in Hindi
एप्पल कंपनी के बारे में रोचक तथ्य
1. क्या आपको पता है कि Apple Company की स्थापना अप्रैल फूल (मूर्ख दिवस) के दिन 1976 में हुई थी।
2. एप्पल के सबसे पहले लोगो में न्यूटन की तस्वीर थी। इतना ही नहीं एप्पल के एक प्रोडक्ट का नाम भी न्यूटन था। आईफोन के आने से पहले Apple कंपनी इसी प्रोडक्ट के गुण गाया करती थी। लेकिन जैसे ही आईफोन आया जॉब्स ने एप्पल और न्यूटन का रिश्ता ही खत्म कर दिया।
3. Apple में नौकरी करने वाला हर तीसरा आदमी भारतीय है।
4. एप्पल कंपनी ने अपने शुरुआती दौर में मंदी का सामना किया था। 1976 में APPLE-I कम्प्यूटर के कुछ ऑर्डर कंपनी को मिले थे, इन्हें पूरा करने के लिए ना तो जॉब्स के पास और ना वॉजनिएक (एप्पल के पार्टनर) के पास इस ऑर्डर को पूरा करने के पैसे थे। तो मंदी से निपटने के लिए जॉब्स और वॉजनिएक ने अपना सामान बेचना शुरू कर दिया था। जहां जॉब्स ने अपने पसंदीदा वॉल्सवेगन वैन बेंच दी थी।
5. Steve jobs को कंपनी ने 1985 में बेदखल कर दिया था उनकी 1996 में फिर से कंपनी में वापसी हुई।
6. पूरी दुनिया में Apple के लगभग 83,000 कर्मचारी है। एप्पल हेडक्वार्टर के कर्मचारी हर साल 125,000$ कमाते है। एप्पल कंपनी हर 1 मिनट में 300,000$ कमाती है।
7. अगर आप 1991 में iPhone को Part by Part खरीदना चाहते तो इसके लिए 3,560,000$ का खर्च आता।
8. Apple के ऐप्स को दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाता है। एप्पल के स्टोर से 25 बिलियन से ज्यादा ऐप्स अब तक डाउनलोड किए जा चुके हैं।
9. एप्पल के CEO टिम कुक के बारे में एक और बात बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप एप्पल के कर्मचारी हैं तो कुक की तरफ से सुबह 4.30 बजे आने वाले ई-मेल के लिए तैयार रहिए। कुक अपने हर कर्मचारी को सुबह 4.30 बजे ही ई-मेल कर देते हैं। अब यह होता है काम का अनोखा तरीका।
10. अकेले Apple कंपनी के दम पर Steve Jobs 25 साल की उम्र में ही करोड़पति बन गया था।
11. अगर APPLE’S IPHONE को दिन में एक बार पूरा चार्ज किया जाए तो यह एक साल में 0.25$ की बिजली की खपत करेगा।
12. कभी भी Apple Computers के नजदीक धूम्रपान न करे क्योकीं ऐसा करने से इसकी Warranty खत्म हो जाती है।
13. यदि आप iTunes का उपयोग करते हैं, तो आप पहले से ही परमाणु हथियार बनाने के लिए एप्पल के उत्पादों का उपयोग नहीं करने के लिए सहमत हो गए हैं।
14. Apple iPhone के हर विज्ञापन में 9:41 का समय दिखाया जाता है।
15. iPod के निर्माता ने पहले अपना सुझाव Philips और RealNetNetworks कंपनियो को दिया था लेकिन ये इनकी क्षमता को देखने में असफल रहे।
16. Apple IPAD’S रेटिना डिस्पले वास्तव में Samsung द्वारा बनाई गई है।
17. दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी कंपनी के बारे में एक बात है जो शायद आपको नहीं पता होगी। Apple का 61 प्रतिशत बिजनेस अमेरिका के बाहर से होता है। यानी की प्रॉफिट का एक तिहाई हिस्सा एप्पल का अमेरिका से नहीं बल्की बाकी देशों से आता है।
18. इस कंपनी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जापान में एक आदमी iPhone 6 के लिए 7 महीने तक लाइन में लगा था।
19. इस बात के ज्यादा चांस है कि आपको Harvard university में Admission मिलने की बजाय Apple कंपनी में Job जल्दी मिल जाए।
20. Steve jobs को जब Apple iPod का पहला नमूना दिखाया गया तो उसने इसे Aquarium में डाल कर Air Bubbles का इस्तेमाल कर ये सिद्ध करने की कोशिश की कि इसमें अभी भी खाली जगह है और इसे ओर छोटा बनाया जा सकता है।
21. एप्पल APP STORE में 60% से अधिक एप्स ऐसे है जो आज तक कभी Download नही किए गए।
22. Apple Company में अपने आखिरी 15 साल तक जॉब्स ने सिर्फ 1 डॉलर बतौर सैलरी ली थी। इसके बावजूद जॉब्स की कुल पूंजी 7 बिलियन डॉलर से ज्यादा थी। स्टीव कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर थे।
23. Apple Macbook की बैटरी आपको बंदूक की गोली से भी बचा सकती है क्योकीं यह BulletProof (बुलेटप्रूफ) होती है।
24. 2012 में एप्पल ने 40 मिलियन आईफोन बेचे थे। इसका मतलब औसत करीब 110000 आईफोन प्रति दिन बेचे गए। यानी औसत 4,583 आईफोन प्रति घंटे, 76 आईफोन प्रति मिनट और 1.26 आईफोन प्रति सेकंड। एप्पल के आईफोन दुनिया भर के करीब 89 देशों में बेचे जाते हैं।
25. 2014 की पहली तिमाही में Apple ने इतने ज्यादा रूपए कमाए जो Google,Facebook & Amazon की कमाई को मिलाकर भी पूरे नही होते।
Q. अब सवाल ये उठता है कि इस कंपनी का नाम एप्पल कैसे पड़ा ?
Ans. दरअसल कंप्यूटर कंपनी का नाम एप्पल कैसे पड़ा इसकी एक मजेदार घटना है। एक इंटरव्यू में स्टीव वॉजनियाक ने बताया कि ड्राइविंग के दौरान स्टीव जॉब्स ने उनसे कहा था कि उन्हें कम्प्यूटर का नाम मिल गया है जो कि एप्पल होगा। बकौल वॉजनियाक हमने इसके अलावा दूसरे अन्य विकल्पों पर भी चर्चा की, मगर हम दूसरा अन्य बेहतर नाम नहीं तलाश पाए। दरअसल जॉब्स इसके पहले ‘अटारी’ कंपनी में काम करते थे और सोचा गया नाम ‘एप्पल’ स्पेलिंग के कारण फोन बुक में ‘अटारी’ से पहले आना चाहिए।

Samsung Facts in Hindiसैमसंग के बारें में रोचक तथ्य

नए और आकर्षक स्मार्टफोन की बात की जाए तो सैमसंग का नाम सबसे पहले याद आता है। अपनी पूरी गैलेक्सी रेंज की मदद से सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकिंग कंपनी बन गई है। भले ही संचार के क्षेत्र में Samsung ने अपने मोबाइल ला कर क्रांति ला दी है, लेकिन मोबाइल हैंडसेट उसका पहला प्रॉडक्ट नहीं था. साउथ कोरिया की यह कंपनी 1938 में महज 40 लोगों के स्टाफ के साथ शुरू हुई थी। धीरे-धीरे कर घरेलू उत्पादों से लेकर सबसे बड़ी फोन मेकिंग कंपनी बनने तक का सफर सैमसंग ने आखिरकार तय कर ही लिया। आज gazabhindi.com आपको बताने जा रहा है ऐसे Samsung Facts जिनके बारे में शायद आपको ना पता हो।
Samsung Facts in Hindi
सैमसंग के बारें में रोचक तथ्य
1. Samsung Company 1938 में साउथ कोरिया में शुरू की गई थी। उस समय इसका सबसे अहम काम था मछ्ली बेचना।
2. सैमसंग शब्द कोरियन भाषा से लिया गया है. अंग्रेजी भाषा में इसका मतलब थ्री स्टार्स होता है।
3. सैमसंग कंपनी महज 40 लोगो के साथ स्टाफ के साथ शुरू हुई थी लेकिन अब इसमें 3,75,000 लोग काम करते है। वही एप्पल के पास केवल 80,300 कर्मचारी हैं।
4. Samsung company 1938 से लेकर अब तक 80 अलग-अलग तरह के बिजनेस में अपना हाथ आजमा चुकी है।
5. सैमसंग ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की शुरूआत 1960 में की थी। और आपको बता दें कि सैमसंग के 90 प्रतिशत प्रोडक्ट्स खुद सैमसंग की ही फैक्ट्री में बनते हैं।
6. सैमसंग द्वारा सबसे पहला मोबाइल डिवाइज 1986 में लॉन्च किया गया था। यह एक कार फोन था। यह गैजेट बुरी तरह से पिट गया था।
7. 1993 से सैमसंग कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी चिप (मेमोरी चिप या रैम) मेकिंग कंपनियों में से एक है। खबरों की मानें तो Apple Iphone 7 के लिए चिप भी सैमसंग कंपनी ने बनाई है।
8. तरक्की की सीढ़ी चढ़ना सैमसंग ने 1995 से ही शुरू कर दिया था। इसी साल कंपनी के चेयरमैन ‘ली कुन ही’ ने सैमसंग के कर्मचारियों के सामने 1,50,000 फोन और फैक्स मशीन इकट्ठा किए और अपने कर्मचारियों के सामने उन्हें नष्ट करवाया था। सैमसंग के 2000 कर्मचारियों ने यह नजारा देखा था।
9. सैमसंग कंपनी ने सबसे पहले CDMA (1996 में), डिजिटल टीवी (1998 में), वॉट फोन (1999 में) और MP3 फोन (1999 में) लॉन्च किया था।
10. सैमसंग ने इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट के पॉपुलर ब्रांड सोनी को 2004-2005 में ओवरटेक किया और पूरी दुनिया में छा गई।
11. आज के समय में दुनिया में बिकने वाला हर तीसरा फोन सैमसंग का होता हैं।
12. दुनिया के 70 प्रतिशत स्मार्टफोन सैमसंग के द्वारा बनाई गई RAM का इस्तेमाल करते हैं।
13. सैमसंग ने दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा भी बनाई है।
14. सैमसंग साउथ कोरिया में सबसे ज्यादा रेवेन्यू जनरेट करने वाली कंपनी है।
15. हर मिनट दुनिया भर में 100 सैमसंग टीवी बेचे जाते हैं।
16. सैमसंग ग्रुप हर साल अपने नॉन प्रॉफिटेबल ऑर्गनाइजेशन सैमसंग मेडिकल सेंटर के लिए 100 मिलियन डॉलर डोनेट करता है।
17. Apple iPad’s retina डिस्प्ले वास्तव में सैमसंग द्वारा बनाई गई है।
18. आपको शायद मजाक लगे लेकिन सच ये है कि सैमसंग कभी सब्जी, नूडल्स और मछली भी बेचा करती थी।

Television History से जुड़े ऐसे Interesting Facts

World Television Day (वर्ल्ड टेलिविजन डे): दुनिया में ऐसे बहुत कम घर होंगे जहां टेलीविजन नहीं हो। कुछ घरों में तो दो या उससे भी ज्यादा टीवी होते हैं। मल्टीफीचर्स और हाई रेजोल्यूशन वाले टीवी आपके दुनियाभर का हाल बता देते हैं। टीवी का विकास 1830 से तब शुरू हो गया था, जब ग्राहम बेल और थॉमस एडिसन ने आवाज और फोटो को ट्रांसफर करके दिखाया था। आज हम आपको Television History से जुड़े ऐसे Interesting Facts बताएगें जो यकीनन आपने आज तक नही पढ़े होंगे।
टीवी की कहानी 1830 से अब तक…
1. 1830 में थाम्स एडिसन और ग्राहम बेल ने आवाज और फोटो ट्रांसफर करके दिखाया।
2. 1907 में पहली बार “Television” शब्द आस्तित्व में आया। और डिक्शनरी में जोड़ा गया।
3. 1924 में जाॅन ब्रेड ने पहली बार छायाचित्रो को मूव किया।
4. 1933 में हफ्ते में 2 बार प्रोग्राम टीवी पर आना शुरू हुआ।
5. 1936 तक दुनिया में लगभग 200 टेलिविजन सेट इस्तेमाल होने लगे। तब 12 इंच की टीवी स्क्रीन के साथ बड़े-बड़े उपकरण आते थे।
6. दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान टेलिविजन का इस्तेमाल बढ़ गया। इस समय टीवी प्रचार करने वाली मशीन की तरह इस्तेमाल होने लगी। टेबलटाॅप और कंसोल दो तरह के माॅडल प्रचलन में आए।
7. पूरी तरह से कलर टीवी प्रसारण 1953 में अमेरिका में ही शुरू हुआ।
8. 1956 में राबर्ट एडलर ने पहला रिमोट कंट्रोल बनाया।
9. 1962 में “AT&T” कंपनी ने टेलीस्टार लाॅन्च किया।
10. 1967 के आसपास अधिकतर प्रोग्राम कलरफुल आने लगे।
11. 1969 में “Apollo 11” पहला प्रोग्राम ब्राॅडकास्ट हुआ। जिसे 600 मिलियन लोगो ने देखा।
12. 1973 में टीवी की स्क्रीन को और बड़ा कर दिया गया। इस समय टीवी का वजन काफी ज्यादा हुआ करता था।
13. वर्ष 1976 में भारत में टीवी प्रसारण को ऑल इंडिया रेडियो से अलग किया गया।
14. 1980 में टीवी के साथ VCR,Games आदि आने लगे। इसे टीवी की पॉपुलैरिटी और बढ़ती गई। रिमोट वाले टीवी ने दस्तक दी और लोकप्रिय हुए।
15. 1990 के बाद टेलिविजन में कई बदलाव आए। टीवी का साइज और क्वालिटी बेहतर हुई। इसी समय LCD और प्लाज्मा जैसी टेक्नोलाॅजी के साथ भी एक्सपेरिमेंट चल रहा था।
16. 2000 के बाद VCR की जगह DVD प्लेयर इस्तेमाल होने लगा। कई कमर्शियल चैनल आए और टीवी का स्वरुप बदल गया। अब इडियट बॉक्स से टीवी स्मार्ट बन गया।
17. 2000 के बाद अब जमाना स्मार्ट टीवी का है। अल्ट्रा UHD, बेन्डेवल, 4K, 3D, LCD/LED टीवी अब ना सिर्फ मनोरंजन का काम कर रहे है, बल्कि कम्पयूटिंग और कनेक्टिविटी के लिए भी इस्तेमाल किए जा रहे है।
18. भारत में टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत दिल्ली से 15 सितंबर, 1959 को हुई थी। 1972 तक टेलीविजन की सेवाएं अमृतसर और मुंबई के लिए बढ़ाई गईं। 1975 तक भारत के केवल सात शहरों में ही टेलीविजन की सेवा शुरू हो पाई थी। भारत में कलर टीवी और राष्ट्रीय प्रसारण की शुरुआत 1982 में हुई।
Amazing facts of Television (T.V) In Hindi :
Television का शार्ट फाॅर्म “T.V” पहली बार 1948 में इस्तेमाल किया गया।
क्या आपको पता है कि 1987 तक आइस्लैंड में गुरूवार को टीवी ब्राॅडकास्ट नही होता था।
1997 में अफ्रिका में एक बंदर को टीवी एंटीना चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
2004 में ब्रिटेन में लोगो की संख्या से ज्यादा टीवी की संख्या हो गई थी।
2008 में सुपर बाॅल के दौरान 30 सैकेंड का एड टीवी पर दिखाने के लिए कंपनी ने 16.72 करोड़ दिए।
एक आंकड़े के अनुसार वर्ष 2009 तक दुनिया के करीब 78 फीसदी घरों में कम से कम एक टीवी सेट जरूर था।
टैलीविजन देखते समय आप सोने से ज्यादा कैलोरी खप्त करते है.
वर्ष 2013 में दुनिया में कुल टीवी बिक्री का करीब 87 फीसदी हिस्सा “LCD” टीवी का था।
103 इंच का पैनासोनिक प्लाजमा टीवी दुनिया का सबसे बड़ा प्लाजमा टीवी है।
370 इंच की स्क्रीन का दुनिया का सबसे बड़ा टीवी ब्रिटिश कंपनी टाइटन द्वारा बनाया गया है।
13.399 करोड़ रूपए कीमत का दुनिया का सबसे महँगा टीवी प्रेस्टीज HD सुप्रीम रोज एडिशन है।
एक व्यक्ति हर महीने औसतन 175 घंटे टीवी देखता है।
हर 4 में से 1 अमेरिकी कभी न कभी टीवी पर आ चुका है।
अमेरिका में 14 साल का होने से पहले एक बच्चा 13000 लोगो को टीवी पर मरते हुए देख लेता है।
FACTS: टेलीविजन के आविष्कारक “जाॅन लोगी बेयर्ड” बचपन के दिनों में बीमार रहा करते थे, इसलिए स्कूल नहीं जा पाते थे। 13 अगस्त, 1888 को स्कॉटलैंड में पैदा हुए बेयर्ड को टेलीफोन का इतना क्रेज था कि 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने खुद ही अपना टेलीफोन बना लिया। बेयर्ड सोचा करते थे कि एक दिन ऐसा भी आएगा, जब लोग हवा के माध्यम से तस्वीरें भेज सकेंगे। बेयर्ड ने वर्ष 1924 में बक्से, बिस्कुट के टिन, सिलाई की सूई, कार्ड और बिजली के पंखे से मोटर का इस्तेमाल कर पहला टेलीविजन बनाया था।

Whatsapp In Hindiवाट्स एप के बारे में 25 रोचक तथ्य |

loading...

दो दोस्तों ने यह सोचकर नौकरी छोड़ दी कि अपना कोई काम किया जाए, लेकिन जब बात नहीं बनी तो दोनों ने दोबारा नौकरी ज्वाइन कर ली। हालांकि दोनों ने कुछ अलग करने की अपनी उम्मीद नहीं छोड़ी। इसके बाद उन्होंने कुछ प्रयोग किए और देखते ही देखते उनका काम लोकप्रिय होने लगा। बाजार में उसकी कीमत अरबों डॉलर की हो गई और फेसबुक जैसे लोकप्रिय ब्रांड को उसे खरीदने का प्रस्ताव भेजना पड़ा। यहां बात हो रही है वाट्स एप की, जिसे Jan Koum और Brian Acton नाम के दो दोस्तों ने तैयार किया हैं. आज हम आपको ऐसे “Whatsapp In Hindi” बताएंगे, जो आपको Whatsapp पर भी नही मिलेंगे.
Whatsapp Facts in Hindi
वाट्स एप के बारे में रोचक तथ्य


1. Whatsapp नाम इसलिए चूज़ किया गया क्योकिं इसकी साउंड “Whats UP” जैसी हैं.

2. Whatsapp के सबसे ज्यादा यूज़र भारत में हैं.

3. Whatsapp ने आज तक advertise पर एक पैसा भी खर्च नही किया. इसके बावजूद भी वाट्स एप इतनी हिट हैं.

4. Whatsapp पांचवी सबसे ज्यादा Download की जाने वाली application हैं.

5. Whatsapp “no ads” policy पर काम करता हैं, आपने कभी Whatsapp पर किसी और कंपनी की advertise नही देखी होगी.

6. Whatsapp टीम में 55 engineers हैं, और एक engineer 18 millon users को handle करता हैं.जो per engineer सबसे ज्यादा हैं.

7. Whatsapp पर हर रोज़ 4300 करोड़ मैसेज भेजे जाते हैं.

8. Whatsapp पर हर रोज़ 160 करोड़ फोटो शेयर किए जाते हैं.

9. Whatsapp पर हर रोज़ 25 करोड़ विडियों शेयर की जाती हैं.

10. Whatsapp का इस्तेमाल 53 भाषाओं में कर सकते हैं.

11. Whatsapp के monthly active users 100 करोड़ हैं, जो facebook messenger से भी ज्यादा हैं.

12. Whatsapp पर 100 करोड़ से भी ज्यादा ग्रुप बने हुए हैं, इनमें से 1-2 तो आपका भी होगा.

13. Whatsapp founder “Jan Koum” और “Brian Acton दोनों ने ही 2009 में फेसबुक में एक जॉब के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया था.

14. वाट्स एप के को-फाउंडर जैन कॉम का जन्म यूक्रेन के एक छोटे से गांव कीव में हुआ था. इनका परिवार इतना गरीब था कि उनके घर में बिजली तक नहीं थी.

15. आपको ज़ानकर हैरानी होगी की Whatsapp बनाने वाले जैन कॉम दुकान में सफाई और पोछा लगाने का काम करते थे. लेकिन आज ये अरबपति हैं.

16. 2009 के शुरुआती दिनों में ही वाट्स एप के आविष्कार का बीज पड़ गया। कॉम ने एक आईफोन खरीदा और इस नतीजे पर पहुंचे की आने वाले समय में ऐप्स काफी बड़ी चीज होंगे. उन्होंने सोचा कि एक ऐसा एप्लिकेशन तैयार किया जाए जिसके माध्यम से बड़ी ही आसानी से मैसेजिंग की जा सके.

17. Whatsapp का ट्रायल कुम के कुछ Russian दोस्तो के फोन पर हुआ था.

18. Whatsapp ज़ितनी तेजी से इतिहास में किसी कंपनी ने ग्रोथ नही की.

19. Whatsapp और Skype जैसी सेवाओं की वज़ह से दुनियाभ़र की दूरसंचार कंपनियों को $386 बिलियन का नुकसान उठाना पड़ा हैं.

20. Facebook ने Whatsapp को 1182 अरब रूपए में खरीदा, जो अब तक की सबसे महंगी डील हैं. ये डील 2014 में Valentine’s Day के दिन हुई.

21. अगर आप वाट्स एप पर किसी की profile picture नही देख पा रहे तो 2 बाते हो सकती हैं, या तो आप उस व्यक्ति की contact list में नही हैं या फिर उसने आपको block कर दिया हैं.

22. वाट्स एप की एक साल की कमाई NASA के बज़ट से भी ज्यादा हैं.

23. Internet पर खींची गई 27% Selfies के लिए वाट्स एप जिम्मेदार हैं.

24. January 2012, में Whatsapp को IOS App store से बिना बताए remove कर दिया था, but 4 दिन बाद दोबारा add कर दिया.

25. अगर आपको शक है कि किसी contact ने आपको Whatsapp पर ब्लॉक कर दिया है, तो उसे एक ग्रुप में एड करें. अगर उसने आपको ब्लॉक किया होगा, तो यह नहीं हो पाएगा.

http://aniiworld.in वेबसाइट पर दिन में एक बार ज़रूर आए और रोचक तथ्यों का भरपूर आनंद ले। “Aniiworld" को अच्छे से याद कर ले(अगर अभी तक याद नहीं है ) ताकि आपको दोबारा वेबसाइट पर आने में आसानी रहें। वैसे आप गूगल पर Aniiworld status लिखकर भी वेबसाइट पर आ सकते हैं.