Showing posts with label घरेलू नुस्खे. Show all posts
Showing posts with label घरेलू नुस्खे. Show all posts

Home Remedies For Headache सिरदर्द दूर करने के लिए 43 प्रभावी घरेलू नुस्खे

भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ते तनाव और ऐसे ही कई अन्य कैरणों के चलते सिरदर्द एक आम समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में लोग अक्सर पेन किलर का सहारा लेते हैं। लेकिन ज्यादा पेन किलर खाने पर रिएक्शन का डर बना रहता है। इसीलिए सिरदर्द दूर करने के लिए आप कुछ प्रभावी घरेलू नुस्खे |

सर दर्द के कारण / Causes of Head Pain

1. मस्तिष्क की शिराओं में रक्त संचय से “सिर-दर्द होता है।

2. रक्तभार (Blood Pressure) की वृद्धि होने से लगातार सिर-दर्द रहने का लक्षण रहता है। रक्तभार कम होने से मस्तिष्क को रक्त-आक्सीजन कम मिलने से सिर-दर्द होता है।

3 . बुखार में सिर-दर्द मस्तिष की धमनियों में फैल जाने से होता है।

4. चिंन्ता से चेहरे और कपाल की माँस-पेशियों में तनाव (Tension) बढ़ जाने से सिर-दर्द रहता है। जो पिछले भाग (Occipital) में होता है।

5. नींद कम आनें, और ना आने से सिर दर्द होता है।

6. रक्त में बिष, जैसे मूत्र रोग, अपच से उत्पन्न प्रभाव से सिर-दर्द हो जाता है।

7. जुखामं होने पर भी सिर दर्द हो जाता है।

8. नेत्रों की कमजोरी, नेत्र रोग, कान, नाक, गले, दाँतों के रोगों से सिर-दर्द होता है।

9. कांई सिरा प्रसारक औषधि खाने से, शरीर में कोई बाहा प्रतिकूल प्रोटीन आने से सिर-दर्द होता है।

10. लगातार रहने वाले सिर-दर्द के कारण अम्लपित्त (Acidity) और नेत्रों के रोग हैं।

11. शरीर मे पानी कि मात्रा के कम होने के कारण भी सर दर्द होने लता है |

12. मौसम में अचानक बदलाव हो या फिर तेज धुप मे बाहर निकलने पर सर दर्द होने लगते है |

सर दर्द के घरेलू नुस्खे / Home  remedies of headache

1. रात में कम-से-कम 6-8 घंटे की नींद जरूर लें और सोने – जागने का शेड्यूल एक जैसा रखने की ही कोशिश करें।

2. सिर दर्द में आप लौंग पाउडर और नमक का पेस्ट बना कर इसे दूध में मिलाकर पीएं, तुरंत आराम मिलेगा।

3. पिपरमिंट सिरदर्द के लिए बेहद फायदेमंद है।इसलिए अगर आपको सिर दर्द की शिकायत है, तो आप इसे चाय में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

4. सिर के जिस हिस्से में दर्द हो, उसके दूसरे हिस्से की तरफ नाक के छिद्र में एक बूंद शहद डालने से सर का दर्द तुरन्त दूर हो जाता है।

5. कई बार पेट में गैस बनने से भी सिर दर्द होता है। इसके लिए एक ग्लास में गर्म पानी और नींबू का रस मिला कर पीएं। इससे आपको सिर दर्द से जल्दी राहत मिलती है ।

6. लौंग को हल्की गर्म करके उसे पीसकर सिर पर लेप करने से सर दर्द मिट जाता है ।

7. काम के बोझ से बचने के लिए लोग काफी ज्यादा चाय , कॉफी आदि पीते रहते हैं, जिनमें कैफीन होता है। ज्यादा कैफीन लेने से सिरदर्द की सम्भावना बढ़ती है।

8. बादाम के तेल में केसर मिलाकर दिन में तीन चार बार सूंघने से सर दर्द में आराम मिलता है।

9. सिर दर्द से आराम पाने के लिए गाय का गर्म दूध पीएं। साथ ही अपने आहार में देशी घी को भी शामिल करें।

10. सिरदर्द के लिए नौशादर और खाने वाला चूना बराबर मात्रा में मिलाकर एक शीशी में भरकर उसे अच्छी तरह मिला लें। सिरदर्द होने पर इसे सूंघे ।

11. अगर आपका सिर दर्द जुखाम की वजह से है तो आप धनिया, चीनी को पानी में घोल कर पी कर सिर दर्द से निजात पा सकते हैं।

12. सिर दर्द से छुटाकारा पाने के लिए दालचीनी को पीस कर उसका पाउडर बना लें। अब इसे पानी में मिला कर पेस्ट तैयार करें।इसे सिर पर लगाने से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

13. सरसों के तेल को कटोरी में डालकर 1 से 2 मिनट तक दिन में तीन चार बार सूंघें।

14. एक मुनक्के के बीज निकालकर उसमें एक साबुत राई रख दें। 2-3 दिन लगातार सूर्योदय से पहले कुल्ला करके पानी से मुनक्का निगल लें,सर दर्द में तुरंत लाभ मिलेगा ।

15. अगर आप स्थाई सिर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो कुर्सी पर बैठ कर अपने पांव गर्म पानी में डुबो कर रखें। सोने से पहले कम से कम 15 मिनट तक ऐसा करें।इसे नियमपूर्वक सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार तक करें।

16. अगर आप गर्मी के समय में सिर दर्द से जूझ रहे हैं तो नारियल के तेल से 10-15 मिनट मसाज करने से भी आपको सिर दर्द से राहत मिलेगा।

17. किसी कपडे के बैग में थोड़े से बर्फ के टुकड़े को भर ले | अब उसे अपने सर में रख दे थोड़ी देर तक रखने के बाद हटा दे | इसी तरह करते रहे 10 से 15 minute तक |

18. चाय में थोडी सी अदरख के साथ लौंग और इलायची भी मिला दें।  सिरदर्द तुरंत गायब हो जायेगा ।

19. लहसुन के कुछ टुकड़े लेंकर उसे निचोड़ का रस निकालकर उसे पी जाएँ  सिर दर्द में तुरंत राहत मिलती है।

20. लौकी का गूदा सिर पर लेप करने से भी सिरदर्द में आराम मिलता है।

21. बादाम के तेल से सिर का मसाज करने पर भी सिर दर्द से राहत मिलती है।

22. मांसपेशियों के तनाव को कम करने के लिए कंधे, गर्दन और कनपटी के हिस्से में मसाज करना अच्छा रहता है।

23. सर दर्द होने पर ताजा हरा पान चबा चबा कर खाइये, जल्दी ही सर का दर्द गायब हो जायेगा ।

24. खीरा काटकर सूँघने एवं सिर पर रगडऩे से सिरदर्द में तुरंत आराम मिलता है।

25. सेब के फल को काट ले फिर उसे नमक के साथ खाए | इससे भी दर्द से राहत मिलेगा |

26. 2 से 3 प्याज ले उसे पीस कर paste तैयार कर ले , उस paste को अपने पैरो के तलवे मे लागाये | लगाकर 20 minute के लिए छोड़ दे |

27. तरबूज़ के टुकड़ो को मोटे कपड़े में रखकर इसका रस निचोड़ कर, इसमे थोड़ी शक्कर मिला लें। सुबह खाली पेट लगभग एक कप रस लगातार कुछ दिन पीने से पुराना सिरदर्द बंद हो जाता है।

28. धनिया और आँवला का बारीक चूरन बना लें, रात को 2 चम्मच चूरन 1 ग्लास पानी में डाल कर रख दें सुबह इसे छान कर खाली पेट पी लें इससे सिर दर्द में आराम मिलेगा।

29.  सिर दर्द को दूर करने के दादी माँ के घरेलू नुस्खे में से एक है उत्तर दिशा में सिर कर के सोना। सिर दर्द ठीक करने के लिए यह एक पुरानी मान्यता है।

30. माथे पर देसी घी कुछ देर तक मलने से सिर दर्द रुक जाता है।
नाक के छेदों में गाएँ का घी या शहद डालना चाहिए।

31. अगर गर्मी से सिर दर्द हो तो पालक और गाजर का रस पियें। यह घरेलू नुस्ख़ा अपनाने से आपका सिर दर्द तुरंत गायब हो जाएगा।

32. तुलसी की पत्तियों का रस अदरक के रस में मिला कर माथे पर लगायें और रोगी को पिलायें।
लौंग पीस कर पानी में घोल कर माथे पर लगायें। ऐसा करने से आपका सिर के दर्द में राहत मिलेगी।

33.  एक मुठ्ठी बादाम का सेवन करने से भी सिर का दर्द दूर हो जाता है।
नींबू को चाय में निचोड़ कर पीने से सिर दर्द ठीक हो जाता है। नींबू की चाय में दूध ना डालें।

34. 3-4 तुलसी की पत्तियाँ चबाने से भी सिर दर्द कम हो जाता है।

35. पीपल के पत्तों को पानी में चटनी की तरह पीसकर माथे पर लेप करना भी सिर दर्द में राहत पाने के लिए दादी माँ के घरेलू नुस्खे में से एक है।

36. बादाम के तेल से मालिश करने से सिर दर्द कम हो जाता है।

37. ताज़े भुने चनो को गुड के साथ खाएं। ऐसा करने से सिर दर्द में राहत मिलेगी।

38. सिर में दर्द होने पर नारियल की गिरी को पानी में घिसकर माथे पर लगायें।

39. पानी में काली मिर्च और सौंठ पीसकर माथे पर लेप करना भी दादी माँ का घरेलू उपचार है।

40. पानी में दालचीनी पीसकर सिर पर लेप करने से सिर दर्द में काफ़ी आराम मिलता है।

41. प्याज़ को पीसकर पैर के तलवे पर लगायें और नाक से लंबी लंबी साँस लें।

42. सफेद चंदन को गुलाबजल में घिस कर माथे पर लेप करें। यह दादी माँ का एक घरेलू उपचार है।

43. नींबू की पत्तियों को पीस कर सूंघने से भी सिर दर्द में आराम मिलता है।

Note :- आपके पास How to solve headache problem at home में और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट में लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे. धन्यवाद.

अगर आपको sir dard door karne ke upay पोस्ट अच्छी लगी तो जरुर WhatsApp और Facebook पर Share कीजिये.

E-MAIL* Subscription करे और पायें वजन बढ़ाने के तरीके And More New Article. आपके ईमेल पर.

स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए और जुड़े रहिए HindiFacts.Com के साथ.

Effective home remedies for itchy eyes आँखों की खुजली को ठीक करने के घरेलू नुस्खे

आँखों के रोग(aankh ke rog) में हम में से ज्यादातर लोगों को आँख में खुजली की शिकायत होती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं जैसे प्रदूषण, धूल, संक्रमण और एलर्जी आदि। आँख में होने वाली खुजली, खुजलाने से और भी बढ़ती है।
आँखों में खुजली होना काफी गम्भीर समस्या होती है। इससे आपकी आँखें लाल और काफी सूजी हुई हो जाती हैं। आँखों के अंदर की नसों को हुए नुकसान से काफी भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पर यह स्थिति भी आँखों में खुजली होने के साथ ही शुरू होती है। ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से आँखों की खुजली से निजात पाई जा सकती है। पर्यावरण के प्रदूषक तत्वों के अधिक संपर्क में आने पर आपकी आँखों में धूल और गन्दगी के अंश चले जाते हैं, जिसकी वजह से भी कई बार खुजली हो सकती है। सूरज की रोशनी से सीधे और लंबे समय तक संपर्क में रहने की वजह से भी आँखों का संक्रमण और आँखों की खुजली उत्पन्न हो जाती है। इस लेख में आँखों की इस समस्या को दूर करने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताया गया है।
आँख की खुजली से बचने के बहुत से घरेलू उपाय हैं जिन्हें घर में उपलब्ध सामग्री से निर्मित किया जा सकता है।

आँखों की खुजली को ठीक करने के घरेलू नुस्खे (Effective home remedies for itchy eyes)

आँखों में खुजली – ठंडी सिकाई (Cold compress)
ठंडी सिकाई से आँखों को तुरंत आराम मिलता है, किसी सूती कपड़े को ठन्डे पानी में भिगोकर आँखों पर रखें, इसके लिये चाय की ठंडी थैलियों का भी उपयोग किया जा सकता है। फ़्रिज में रखकर ठंडा करके इन थैलियों को दिन में 3 या 4 बार 10 -10 मिनिट के लिए आँखों पर रखने से जल्दी आराम मिलता है।
आँखों की देखभाल – ककड़ी (Cucumber)
ककड़ी एक प्राकृतिक गुणकारी औषधि है जो आँखों की सूजन, जलन, रूखेपन और खुजली को दूर करता है। एक ककड़ी को पानी से धोकर काट कर इसके टुकड़े फ़्रिज में रख दें और 10 से 15 मिनिट बाद आँखों पर रखें, इस प्रक्रिया को दिन में 4 – 5 बार करने से जल्दी लाभ मिलता है।

आंखों में होने वाली खुजली –
गुलाब जल (Rose water)

गुलाब जल सिर्फ आपकी सुन्दरता ही नहीं बढ़ाता बल्कि आँखों की खुजली भी दूर करता है । गुलाब जल से अपनी आँखों को धोएं या इसकी कुछ बूंदों को आँखों में डालें, तुरंत आराम मिलेगा।

आँखों में खुजली –
ठंडा दूध (Cold milk)

घर में रखे हुये ठन्डे दूध को रुई में लेकर आँखों पर रखें और इस प्रक्रिया को दिन में दो बार सुबह और शाम को करें।

सब्जियों का रस (Vegetable juices)

घरेलू औषधियों में कच्ची सब्जियों का रस भी एक गुणकारी औषधि है खासकर पालक और गाजर बहुत लाभदायक होती हैं । 2 गाजरों के रस को दिन में 2 या अधिक बार तब तक पीयें जब तक आपको आराम न हो जाये।

कच्चे आलू (Raw potatoes)

ककड़ी की तरह आलू से भी आँखों को आराम पहुँचा सकते है, कटे हुये आलू के टुकड़ों को फ़्रिज में ठंडा करे आँखों पर लगाने से तुरंत लाभ होता है।

एलोवेरा (Aloe vera)

एलोवेरा से भी आँखों की परेशानी से आराम पाया जा सकता है, एलोवेरा के रस में शहद और सुगन्धित चाय को मिलाकर आँखों को धोने से खुजली में आराम मिलता है।


खुजलीदार आँखों के लिए बर्फ की सिंकाई  

(Ice compress for itchy eyes)

कई बार आँखों में गर्मी के अतिरिक्त उत्पादन से भी खुजली (aankhon me khujli) उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए बर्फ की सिंकाई काफी अच्छा उपाय है। बर्फ के एक बैग (bag० में बर्फ के कुछ टुकड़े भरें और इसे अपनी आँखों पर अच्छे से लगाएं। इसे अपनी बंद आँखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रहने दें और बीच बीच में 1 से 2 मिनट का अंतराल लेते रहें। इससे आपको काफी आराम प्राप्त होगा। अगर आपके पास बर्फ का बैग नहीं है तो किसी पारदर्शी पॉली बैग (poly bag) में बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और इसका प्रयोग अपनी आँखों पर करें।


आँखों की जलन के लिए नमक के पानी का मिश्रण (Salt water solution eye irritation)


नमक एक प्राकृतिक कंपाउंड (compound) होता है तथा आपकी आँखों की जलन को दूर करने में काफी प्रभावी साबित होता है। इस उपचार के लिए एक गिलास पानी लें और इसमें एक चम्मच नमक मिश्रित करें। इन्हें अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और इसे अपनी आँखों पर अच्छे से छिड़कें। इससे आपको आँखों में होने वाली खुजली से काफी हद तक राहत प्राप्त होगी। अगर आप सारे दिन में कई बार इस विधि का प्रयोग करते हैं तो आपकी आँखों की परेशानी काफी कम हो जाएगी।


ग्रीन टी के स्वास्थ्य लाभ (Green tea health benefits)
आपको ग्रीन टी द्वारा प्रदान किये जाने वाले स्वास्थ्य गुणों के बारे में पता ही होगा। लेकिन फिर भी आपको इस बात को जानकर काफी आश्चर्य होगा कि ग्रीन टी भी आँखों की खुजली को दूर करने में आपकी काफी सहायता करती है। इसके लिए एक कप शुद्ध पानी लें और इसे अच्छे से उबाल लें। अब इसमें एक ग्रीन टी का बैग डालें और इसे ठंडा होने दें। एक बार जब इसका तापमान हल्का गुनगुना (lukewarm) हो जाए तो इसे अपनी आँखों के उस भाग पर छिड़कें, जहां पर आपको खुजली हो रही हो। अगर इस विधि का पालन आप दिन में दो बार कर पाएं तो आँखों को जलन और खुजली से मुक्त करना काफी आसान साबित होगा।

How to Lose Weight in Hindi – मोटापा घटाने के उपाय / वजन घटाने के तरीके

How to Lose Weight in Hindi – मोटापा घटाने के उपाय / वजन घटाने के तरीके

इस दुनिया में जितने लोग खाने की कमी से नहीं मरते उससे कहींज्यादा अधिक खाने कि वहज से मर जाते हैं।

आज हम आपको How to Reduce weight in Hindi वजन कैसे घटाएँ लेख में कुछ घरेलू उपाय बताएंगे. जो पेट की चर्बी कम करने में सहायक सिद्ध होंगे.

1. हर रोज सुबह खाली पेट नींबू, शहद और गर्म पानी पीने से आपकी स्किन भी साफ रहेगी और मोटापा भी दूर रहेगा.

2. हर रोज दो गिलास तरबूज का जूस पीने से आठ सप्ताह में पेट के आस-पास की चर्बी घट जाती हैं.

3. अगर आप चाय के शौकिन है तो बिना चीनी की ग्रीन टी पियें, ये झुर्रियों को और मोटापे को कम करेगी.

4. धनियें का जूस पीने से किडनी तो ठीक रहती ही हैं साथ में पेट भी कम होता हैं.

5. गोभी की सब्जी़ या उसके सूप को अपने भोजन में शामिल कर लें, इससे वज़न कम होता है क्योेकि इस सब्जी़ में कैलोरी बिलकुल नहीं होती.

6.  दुबले होने के लिए दूध और शुद्ध घी का सेवन करना बन्द न करें। वरना शरीर में कमजोरी, रूखापन, वातविकार, जोड़ों में दर्द, गैस ट्रबल आदि होने की शिकायतें पैदा होने लगेंगी.

7. दही का सेवन करने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार करना लाभदायक हैं.

8. उबला हुआ सेब सेहत के लिये बहुत अच्‍छा होता है। इससे आपको फाइबर मिलेगा और आयरन भी। इसे पचाने में भी आसानी होती है और मोटापा भी घटता हैं.9. खाना खाने के बाद गुनगुने पानी को पीने से वजन तेजी से घटता है। लेकिन खाना खाने के लगभग पौन या एक घंटे बाद एक ग्लास पानी का सेवन करना चाहिए.

10. मोटापा से निजात पाने के लिए ,नीम के पतों को घी में पकाकर चबाना चाहिए.

11. शाकाहार अपनाने से आपकी लाइफ स्टाइल में कई बदलाव आएंगे, लेकिन वे कारगार और प्रभावी होंगे। अध्ययन बताते हैं कि ज्याादा मांसाहार के सेवन का असर भी मोटापे पर पड़ता हैं.

12. आंवले व हल्दी को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को छाछ के साथ लें। कमर एकदम पतली हो जाएगी.

13. आधा चम्मच सौंफ लेकर एक कप खौलते पानी में डाल दी जाए और 10 मिनट तक इसे ढककर रखा जाए और बाद में ठंडा होने पर पी लिया जाए। नियमित रुप से इसे लेने पर पेट जल्द कम होगा.

14. रात में 6 से 7 घंटे सोने वाले लोगों में पेट का फैट कम होता है। इससे ज्यादा या कम नींद लेने वाले लोगों को तोंद की समस्या ज्‍यादा होती हैं.

15. पेट कम करने का सबसे अचूक उपाय, ताजी अदरक को कूट कर उसमें लाल मिर्च मिला दें और इसका सेवन करें। यह दोनों मसाले मोटाप घटाने के लिये सबसे उत्‍तम उपचार हैं। यह फेफड़ों को भी साफ करते हैं और मोटापा भी घटाते हैं. आप सलाद में हरी मिर्च का भी प्रयोग भी करे.

Note :- आपके पास How to loss weight weight in hindi में और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट में लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे. धन्यवाद.

अगर आपको Wajan kaise gataye पोस्ट अच्छी लगी तो जरुर WhatsApp और Facebook पर Share कीजिये.

E-MAIL* Subscription करे और पायें वजन बढ़ाने के तरीके And More New Article. आपके ईमेल पर.

स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए और जुड़े रहिए HindiFacts.Com के साथ.

Home remedies Gora Hone ke Gharelu Upay

एक बात तो पक्की हैं कि दुनिया में गोरा होने की क्रीम नही होती. जो त्वचा आपको मिली है उसी को स्वस्थ और आकर्षक बनाने के जतन करिए. बाजार की क्रीमों में ब्लीच होता है जो उतने ही समय के लिए गोरा दिखाता हैं जितने समय तक उसे लगाते हैं. थोड़े समय के लिए नही बल्कि हमे लंबा चलना हैं आज हम आपको गोरा होने का घरेलू उपाय, चेहरा गोरा कैसे करे, चेहरे पर चमक कैसे लाये gora hone ke upay बताएंगे जो आपको लंबे समय तक खूबसूरती देंगे. ये घरेलू उपाय अपनाने के बाद आपका चेहरा दमकने लगेगा.

चेहरे पर चमक कैसे लायें

Home remedies Gora Hone ke Gharelu Upay

1. सबसे पहली बात, दिन में जितना हो सके पानी पिएं. ज्यादा पानी पीने से चेहरे पर चमक आती हैं. ये आजमाया हुआ हैं.

2. कच्चे आलू को काटकर चेहरे पर मलें. इसे थोड़ी देर बाद हल्के गर्म पानी से धो लें. ऐसा करने से चेहरे के सारे दाग़ धब्बे साफ हो जाते हैं, और आपकी त्वचा निखर जाएंगी.

3. आंवले का मुरब्बा रोज खाने से दो-तीन महीने में ही रंग निखरने लगता हैं.

4. चेहरे पर दही का मास्क लगा ले और सूखने के बाद दूध से धो ले। दूध और दही चेहरे को गोरा बनाकर कुदरती निखार लाते हैं.

5. पेट को हमेशा ठीक रखें, कब्ज न रहने दें. और एक बाल्टी गुनगुने पानी में कुछ ठण्डे या दो नींबू का रस मिलाकर गर्मियों में कुछ महीने तक नहाने से त्वचा का रंग निखरने लगता हैं.

6. पका हुआ केला और कच्चे दूध को मिलकर लेप बना ले। फिर इसको 15 मिनट तक लगा कर धो ले ,ये लेप शुष्क त्वचा को एकदम तरोताजा और आकर्षक बना देता हैं.

7. टमाटर का टुकड़ा काटकर उससे चेहरे पर हलके-हलके मसाज करें, चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी, त्वचा भी दमकने लगेगी.

8. सुबह नहाने से पहले एक नीबूं काट कर अपने चेहरे, गर्दन, बाँहों, कोहनियों पर अच्छी तरह से रगड़े फिर 10 मिनट बाद नहा लें इससे भी त्वचा का रंग निखरता हैं.

9. गाजर का जूस आधा गिलास खाली पेट सुबह लेने से एक महीने में रंग निखरने लगता हैं.

10. शहद त्वचा की झुर्रियां मिटाने में बड़ा सहायक है। यह खुश्क त्वचा को मुलायम कर रेशमी व चमकदार बनाता है। चेहरे पर शहद की एक पतली तह चढ़ा लें। इसे 15-20 मिनट लगा रहने दें, फिर इसे पोंछ लें। तैलीय त्वचा वाले लोग शहद में चार-पांच बूंद नीबू का रस डालकर उपयोग करें.

11. खूबसूरत त्वचा की इच्छा रखने वाले चाय कॉफी का सेवन कम से कम ही करें.

12. बर्फ के कुछ टुकडें लें और उन्हें चेहरे के दाग धब्बों पर रगड़ें, इसे प्रतिदिन करने से जल्द ही दाग धब्बें गायब हो जाएगें.

13. मुंहासों के दागों को मिटाने के लिए चेहरे पर प्रतिदिन एलोविरा का जूस लगाएं. ये आजमाया हुआ हैं.

14. पपीता मे एंज़ाइम होते है जो की चेहरे के दाग कम करते है। इसके लिए पके पपीते का उपयोग करे, पपीते का गुदा निकाल कर 15 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखे फिर ठंडा पानी से धो दे.

15. आँखों के नीचे काले गड्ढे पड़ जाएं तो एक भाग नींबू के रस में चार भाग पानी मिलाकर मालिश करते हुए धोएं। थोड़े दिनों में स्याहपन मिटने लगता हैं.

16. थोड़े से आम के छिलकों को दूध के साथ पीस कर पेस्‍ट बना लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगाने के बाद पानी से धो लें.

17. खीरे को पीस कर उसे अपने चेहरे पर लगा लें, फिर उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें, सूखने के बाद पानी से साफ कर दें । इससे से आपकी त्वचा साफ और सुंदर दिखेंगी.

18. टूथपेस्ट को रात में सोने से पहले मुंहासों पर लगाने से वह उनको ठंडा करके सुखा देता हैं.

Note :- आपके पास चेहरा गोरा होने के उपाय में और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट में लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे. धन्यवाद.

अगर आपको Gora hone ke upay अच्छे लगे तो जरुर WhatsApp और Facebook पर Share कीजिये.

इस तरह आप कुछ ही दिनों में हमेशा के लिए गोरी त्वचा पा सकते हैं. पैसे बर्बाद करने से कुछ नही होगा एक बार इन्हें आजमाकर देखे.
मिलते हैं नई पोस्ट के साथ. स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए और जुड़े रहिए Hindifacts.com  के साथ.

Dadi Maa Ke Nuskhe

कोई भी बीमारी हो उसके लिये सबसे बेहतर घरेलू नुस्‍खे ही रहते हैं। चाहे तो सिर में दर्द हो या फिर हाई बीपी की समस्‍या हो, घर की रसोई में रखे मसाले हर वक्‍त काम आ जाते हैं। आज कल बहुत ही कम लोग हैं जो घरेलू नुस्‍खे आजमाते हैं मगर दोस्‍तों अगर पुराने जमाने की बात की जाए तो हमारी दादी – नानी इन्‍हीं के भरोसे अपनी पूरी जिंदगी काट लेती थीं।

1. मासिक धर्म (Periods) में दर्द से छुटकारा पाना के लिए ठंडे पानी में दो-तीन नींबू निचोड़ कर पिये।

2. तेज सिरर्दर्द से छुटकारा पाने के लिए सेब को छिल कर बारीक काटें। उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह खाली पेट खाएं।

3. शरीर पर कहीं जल गया हो, तेज धूप से त्वचा झुलस गई हो, त्वचा पर झुर्रियां हों या कोई त्वचा रोग हो तो कच्चे आलू का रस निकालकर लगाने से फायदा होता हैं।

4. शरीर पर कहीं जल गया हो, तेज धूप से त्वचा झुलस गई हो, त्वचा पर झुर्रियां हों या कोई त्वचा रोग हो तो कच्चे आलू का रस निकालकर लगाने से फायदा होता हैं।

5. मक्खन में थोड़ा सा केसर मिलाकर रोजाना लगाने से काले होंठ भी गुलाबी होने लगते हैं।

6. मुंह की बदबू से परेशान हों तो दालचीनी का टुकड़ा मुंह में रखें। मुंह की बदबू तुरंत दूर हो जाती हैं।

7. बहती नाक से परेशान हों तो युकेलिप्टस(सफेदा) का तेल रूमाल में डालकर सूंघे। आराम मिलेगा।

8. कुछ दिनों तक नहाने से पहले रोजाना सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।

9. चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोएं, इससे बाल कम गिरेंगे।

10. बैंगन के भरते में शहद मिलाकर खाने से अनिद्रा रोग का नाश होता है। ऐसा शाम को भोजन में भरता बनाते समय करें।

11. संतरे के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में तीन बार एक-एक कप पीने से गर्भवती की दस्त की शिकायत दूर हो जाती हैं।

12. गले में खराश होने पर सुबह-सुबह सौंफ चबाने से बंद गला खुल जाता हैं।

13. सवेरे भूखे पेट तीन चार अखरोट की गिरियां निकालकर कुछ दिन खाने मात्र से ही घुटनों का दर्द समाप्त हो जाता हैं।

14. ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींके आना बंद हो जाती हैं।

15. प्याज का रस लगाने से मस्सो के छोटे – छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं।

16. प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना तत्काल बंद हो जाती हैं।

17. गैस की तकलीफ से तुरंत राहत पाने के लिए लहसुन की 2 कली छीलकर 2 चम्मच शुद्ध घी के साथ चबाकर खाएं फौरन आराम होगा।

18. मसालेदार खाना खाएं मसालेदार खाना आपकी बंद नाक को तुरंत ही खोल देगा।

19. आलू का छिलका आपकी त्वचा पर ब्लीच की तरह काम करता है। इसे लगाने से आपकी काली पड़ी त्वचा का रंग सुधरता है। इसलिए आज के बाद आलू के छिलके को फेके नहीं बल्कि उनका इस्तेमाल करें।

20. यदि आपको अकसर मुंह में छाले होने की शिकायत रहती है तो रोज़ाना खाना खाने के बाद गुड को चूसना ना भूलें। ऐसा करने छाले आपसे बहुत दूर रहेंगे।

21. पतली छाछ में चुटकी भर सोडा डालकर पीने से पेशाब की जलन दूर होती हैं।

22. प्याज और गुड रोज खाने से बालक की ऊंचाई बढती हैं।

23. रोज गाजर का रस पीने से दमें की बीमारी जड़ से दूर होती हैं।

24. खजूर गर्म पानी के साथ लेने से कफ दूर होता हैं।

25. एक चम्‍मच समुद्री नमक लें और अपनी खोपड़ी पर लगा लें। इसे अच्‍छी तरह से मसाज करें और ऐसा करते समय उंगलियों को गीला कर लें। बाद में शैम्‍पू लगाकर सिर धो लें। महीने में एक बार ऐसा करने से रूसी नहीं होगी।

26. अगर आपके नाखून बहुत कड़े हैं तो उन्‍हे काटने से पहले हल्‍के गुनगुने पानी में नमक डालकर, हाथों को भिगोकर रखें। और 10 मिनट बाद उन नाखूनों को काट दें। इससे सारे नाखून आसानी से कट जाएंगे।

27. शरीर में कहीं गुम चोट लग जाए या नकसीर आए तो बर्फ की सिकाई बहुत फायदेमंद होती हैं।

28. अगर कोई कीड़ा-मकोड़ा काट ले, तो तुरंत कच्चे आलू का एक पतला टुकड़ा काटकर उस पर नमक लगाकर कीड़े के काटे हुए स्थान पर 5-7 मिनट तक रगड़ें। जलन और दर्द गायब हो जाएगा।

29. बवासीर से छुटकारा पाने के लिए सुबह खाली पेट 2 आलू-बुखारे खाए।

30. दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अदरक का छोटा सा टुकड़ा चबाएं। दर्द तुरंत दूर हो जाएगा।

निवेदन: घरेलू नुस्खों से जुड़ी हमारी दूसरी पोस्ट भी पढ़े।

20 Home Remedies in Hindi #2

घरेलू नुस्‍खों (Gharelu Nuskhe) के कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होते और आप आसानी से इनका प्रयोग कर सकते हैं. सालों से अपनायी जा रही घरेलू नुस्खे / होम रेमेडीज़ (Home Remedies in Hindi) के बारे में सभी को नही पता. आज हम आपको जो घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं वो आपकी किचन में बहुत हेल्प करेंगे.

Home Remedies in Hindi
घरेलू नुस्खे #2

1. चावल को हल्दी लगा कर रख देने से कीड़ा नही लगता.

2. Popcorn कुरकुरा बनाने के लिए, भूनने से एक घंटा पहले मकई पर गर्म पानी छिड़क दे.

3. बरसात में चिप्स, पापड़ आदि फ्रिज में रख दें तो ये कुरकुरे बने रहेंगे.

4. कम समय में स्वादिष्ट चावल पकाने के लिए उसमे थोडा सा सुखा पुदीना डाल दे.

5. अगर हरी सब्जी बासी लग रही हो तो ठन्डे पानी में थोड़ा सा नींबू डालकर 2 घंटे के लिए उसमे रख दे. निकालने पर सब्जी ताज़ी लगेगी.

6. अगर सब्जी में नमक ज्यादा हो गया हो तो, एक बड़ा आलू ( कच्चा ) छील कर उसके दो टुकड़े कर सब्जी में डाल दे. आलू अतरिक्त नमक को सोख लेगा.

7. सूखे गोभी या पत्ता गोभी को उबालते समय लहसुन की 8-10 कलि को बीच से काट कर डालने से गोभी की बदबू ख़तम हो जाती हैं.

8. पनीर को ब्लोटिंग पेपर में लपेटकर फ्रिज में रखने से यह अधिक समय तक ताजा रहेगा.

9. हरी मिर्च के डंठल को तोड़कर मिर्च को अगर फ्रिज में रखा जाये तो मिर्च जल्दी खराब नही होती.

10. हरी मटर को अधिक समय तक ताजा रखने के लिए प्लास्टिक की थैली में डालकर फ्रिजर में रख दें.

11. दाल पकाते समय एक चुटकी पिसी हल्दी और मूंगफली के तेल की कुछ बूंदे डाले. इससे दाल जल्दी पक जायेगी और उसका स्वाद भी बेहतर होगा.

12. आलू के पराठे बनाते समय आलू के मिश्रण में थोड़ी सी कसूरी मेथी डालना न भूले. पराठे इतने स्वादिष्ट होंगे कि हर कोई ज्यादा खाना चाहेगा.

13. अगर खाने को दोबारा गर्म करना हो तो खाने का बर्तन उबलते पानी के भगोने मे रखकर ढंक दे कुछ देर मे ताजा हो जायेगा.

14. बाजार से हरी सब्जी लाकर बिना धोये अखबार मे लपेट कर रख दे खराब नही होगी.

15. शिमला मिर्च की सब्जी काटते समय अंदर की बीज को निकाल दे सब्जी स्वादिष्ट बनेगी.

16. पालक की सब्जी बनाते समय चुटकीभर चीनी डाल दे पालक का रंग काला नही पडेगा.

17. दाल के बर्तन की तली में लग जाने के बाद इसमें से जलने की बू आ रही हैं तो परेशान न हों. इसमें बारीक कटे टमाटर और लौंग का छौंक लगाएं, गंध दूर हो जाएगी.

18. मैदे के कचौड़ी, खुरमे, मठरी आदि बनाते समय मैदे को थोड़ा दही व गर्म घी डालकर गूँथें.

19. अगर आपके पास समय कम है तो दो ,तीन समय की रोटी बनाकर वेजीटेबल आयल लगा कर जिप वाले पैकट में रख दे अब खाने से पहले माइक्रोवेव मे गर्म कर ले फिर से ताजी हो जायेगी.

20. सिल्क की साड़ियों को डिटर्जेंट से धोने के बजाय इन्हें शैम्पू से धोएँ, वैसी ही रहेगी.

अगर आपको ये घरेलू नुस्खे (Home Remedies in Hindi) पसंद आए तो अपनी माँ को ज़रूर बताएँ. अगर कोई माँ इन्हें पढ़ रही हैं तो एक बार प्रयोग अवश्य करें. और कमेंट में बताएँ.

20 Home Remedies in Hindi

घरेलू नुस्‍खों (Gharelu Nuskhe) के कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होते और आप आसानी से इनका प्रयोग कर सकते हैं. सालों से अपनायी जा रही घरेलू नुस्खे / होम रेमेडीज़ (Home Remedies in Hindi) के बारे में सभी को नही पता. आज हम आपको जो घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं वो जिंदगी में बहुत काम आएंगे.

Home Remedies in Hindi
घरेलू नुस्खे

1. कटे हुए सेब पर नींबू का रस लगाने से सेब काला नही पड़ेगा.

2. नींबू को गर्म पानी में थोड़ी देर के लिए छोड़ देने के बाद फिर उसे काटने से नींबू से ज्यादा रस निकलता हैं.

3. 1 माह में 1 बार Mixer में नमक डाल कर चला देने से Mixer के Bled तेज हो जाते हैं.

4. दही को जल्दी और अच्छी जमाने के लिए रात को जमाते वक्त दूध में हरी मिर्च का डंठल तोड़ कर डाल दे. दही जबरदस्त जमेगी. एक हजार बार आजमाया हुआ हैं.

5. प्याज को काट कर बल्ब या ट्यूब लाईट के साथ बाँधने से मच्छर व छिपकिली नही आते.

6. यदि फ्रिज में कोई भी खुशबू या बदबू आती हैं, तो आधा कटा हुआ नींबू रखने से ख़त्म हो जायेगी.

7. अगर सब्जी में नमक ज्यादा हो गया हो तो आटे को गूंथ कर उसके छोटे – छोटे पेड़े (लोइयां) बना कर डाल दे. नमक कम हो जायेगा.

8. चावल के उबलने के समय 2 बूँद नींबू के रस की डाल दे चावल खिल जायेंगे और चिपकेंगे नही.

9. चीनी के डब्बे में 3 या 4 लौंग डालने से चींटी नहीं आती.

10. बरसात के दिनों में अक्सर नमक सूखा नही रह पाता वह सिल (गीला-गीला सा) जाता हैं आप नमक की डिबिया में 7-8 चावल के दाने डाल दें तब उसमें बहुत कम सीलापन आता हैं.

11. मेथी की कड़वाहट हटाने के लिये थोड़ा-सा नमक डालकर उसे थोड़ी देर के लिये अलग रख दें.

12. आटा गूंधते समय पानी के साथ थोड़ा सा दूध मिलाये, फिर देखिये रोटी और पराठे का स्वाद.

13. लहसुन को हल्का-सा गर्म करने से उसका छिलका जल्दी उतरता हैं.

14. भिन्डी की सब्जी बनाते समय उसमें एक चम्मच दही डालने से सब्जी में चिकनापन कम हो जाएगा.

15. मिर्च के डिब्बे में थोड़ी-सी हींग डालने से मिर्च लम्बे समय तक खराब नही होती.

16. नूडल्स उबालने के बाद अगर उसमें थोड़ा ठंडा पानी डाल दिया जाये तो वह आपस में चिपकेंगे नही.

17. जल जाने पर जले हुए स्थान पर केला मसलकर लगा लें. फफोले नहीं बनेंगे.

18. तरी वाली सब्जी मे पानी ज्यादा हो गया हो तो सूखी ब्रेड का चूरा या बेसन भून कर डाल दे.

19. रोटी सेंकने के बाद रोटी खड़ी रखिए, उसकी भाप नहीं निकलेगी और वह देर तक करारी बनी रहेगी.

20. शरीर में अगर कहीं चोट लग जाए या कट जाए और डाक्टर तक पहुचने में देर लगे तो तुरंत खून निकलने वाली जगह पर चुटकी भर चाय पत्ती डालें फिर उस स्थान पर रुई रखें और जोर से दबाए रखे चाय पत्ती में टेनिन होने के कारण खून नहीं जमता हैं.

Chasma hatane ke upay in Hindi

अगर ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करते हुए या किताब, टीवी देखते हुए आपकी आंखे दर्द करने लगती है तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। ऐसे में आंखों की रोशनी कमजोर होने से आपकी आंखों पर चश्मा चढ़ जाता है। लेकिन कुछ लोगो को पहले से ही चश्मा चढ़ा हुआ है वो क्या करे ? क्या आप चश्में से छुटकारा पाना चाहते है तो हम आपको बताते हैं आँखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने का घरेलू उपाय

Chasma hatane ke upay). जिनसे आप आसानी से चश्मे से छुटकारा पा सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने का घरेलु उपाय

Home remedies Chasma Hatane Ke Gharelu Upay

1. आंखो से स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़े, जिससे गर्मी पैदा होगी। फिर आंखे बंद करके हथेलियों को आंखों पर रखें। ध्यान रहें आंखों पर हाथ रखते पर रोशनी बिल्कुल ना आएं। दिन में ऐसा 3-4 बार करें।

2. आंवले के पानी से आंख धोने से या गुलाब जल डालने से आंखे स्वस्थ रहती है।

3. आंखो के हर तरह के रोग जैसे पानी का गिरना, आंखे आना, आंखो की दुर्बलता आदि होने पर रात को 7-8 बादाम भिगोकर सुबह पीसकर पानी में मिलाकर पीए।

4. एक लीटर पानी को तांबे के जग में रात भर के लिए रख दें और सुबह उठकर इस पानी को पीएं। तांबे में रखा पानी शरीर विशेषकर आंखों को बहुत फायदा पहुंचाता है।

5. कनपटी पर गाय का घी की हल्के हाथ से रोजाना मसाज करने से आंखो की रोशनी बढ़ती है।

6. नींबू एवं गुलाब जल को समान मात्रा में मिलाकर 1-1घण्टे के अंतर में आंखो में डालने से आंखो में ठंडक मिलती है।

7. आंवले का मुरब्बा बनाने का दिन में दो बार खाएं इससे आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी

8. एक चम्मच सौंफ दो बादाम और आधा चम्मच मिश्री पीस लें इसे रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ लें

9. जीरे और मिश्री को बराबर मात्रा में पीस लें इसे रोजाना एक चम्मच घी के साथ खाएं।

10. पैर के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करके सोएं। सुबह के समय नंगे पैर हरी घास पर चलें व नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें आंखों की कमजोरी दूर हो जाएगी।

11. केला, गन्ना खाना आंखों के लिए हितकारी है। गन्ने का रस पीएं। एक नींबू एक गिलास पानी में पीते रहने से जीवन भर नेत्र ज्योति बनी रहती है।

12. तीन भाग धनिया के साथ एक भाग चीनी मिक्स करें। दोनों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसे पानी में गर्म करें और एक घंटे के लिए कवर करके रख दें। फिर एक साफ कॉटन का कपड़ा लेकर इस मिश्रण को छान लें और आंखों में आई ड्रॉप की तरह इस्तेमाल करें।

13. बालों पर रंग, हेयर डाई और केमीकल शैम्पू लगाने से परहेज करें ।

14. नियमित रूप से अंगूर खाएं, अंगूर के सेवन से रात में देखने की क्षमता बढ़ती है।

15. आँखों से चश्मा हटाने के लिए अपनी आँखों के आस पास अखरोट के तेल की मालिश करें इससे आँखों की रौशनी तेज होती है और आँखों से चश्मा भी उतर जाता है । यह बहुत ही आसान किन्तु अचूक उपाय है।

16. आधुनिक लाइफस्टाइल में अनिद्रा की समस्या बहुत कॉमन है। अगर आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो इसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ेगा। जिससे आँखों के नीचे काले घेरे तो होंगे ही, साथ ही आंखों की रोशनी भी कम होगी। इसलिए एक दिन में 7-9 घंटे की नींद बहुत जरूरी है।

17. कुछ सेकंड के लिए घड़ी की दिशा में अपनी आँखें गोल घुमाए , और फिर कुछ सेकंड के लिए विपरीत दिशा में घुमाए और इसे चार या पांच बार दोहराएँ।

18. सुबह के समय उठकर बिना कुल्ला किये मुँह की लार (saliva) अपनी आंखों में काजल की तरह लगाए। लगातार 6 महीने करते रहने पर चश्मे का नंबर कम हो जाता है।

Note :- आपके पास चश्मा हटाने के उपाय, चश्मा उतारने के उपाय में और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट में लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे. धन्यवाद.

अगर आपको Chasma utarne ke upay अच्छे लगे तो जरुर WhatsApp और Facebook पर Share कीजिये.