Showing posts with label Historical Structures. Show all posts
Showing posts with label Historical Structures. Show all posts

Interesting Facts about White House in Hindi

Interesting Facts about White House in Hindi
व्हाइट हाउस के बारे में रोचक तथ्य
1. व्हाइट हाउस को आयरिश मूल के अमेरिकी आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने डिजाइन किया है. गौरतलब है, कि पहली आधारशिला 1792 के अक्टूबर महीने में रखी गई, जिसे पूरा होने में आठ साल का वक्त लगा था.

2. ऐसा कहा जाता है कि व्हाइट हाउस में हर हफ्ते 65,000 चिट्ठियां आती हैं. वहीं, प्रतिदिन 2,500-3,500 फोन कॉल्स, 1,000 फैक्स और 1,00,000 EMAIL आते हैं.

3. सफेद बलुआ पत्थर से जॉर्जियन शैली में बना है वाइट हाउस। जॉन ऐडम्स के कार्यकाल से ही यह अमेरिकन राष्ट्रपति का सरकारी आवास है.

4. व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति और प्रथम महिला को उनके भोजन, प्रसाधन, ड्राई क्लीनिंग सहित अन्य सभी चीजों के लिए चार्ज किया जाता है.

5. व्हाइट हाउस देखने के लिए भले ही कोई चार्ज नहीं लगता, लेकिन इसके लिए “छह महीने” पहले ही आवेदन करना होता है.

6. व्हाइट हाउस की दो जुड़वां इमारतें भी हैं. एक फ्रांस और दूसरी आयरलैंड में है फ्रांस में बनी इमारत पर्यटकों का आकर्षण केंद्र है, जबकि आयरलैंड में बतौर आयरिश संसद है.

7. व्हाइट हाउस में अब तक दो जोड़ों की शादी भी हुई है.

8. व्हाइट हाउस (राष्ट्रपति भवन) में कुल 132 कमरे हैं. इसके अलावा 35 बाथरूम, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 28 अंगीठी, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट शामिल है.

9. लिंकन और कैनेडी दो ऐसे राष्ट्रपति थे जिनकी पत्नियों ने व्हाइट हाउस प्रवास के दौरान अपने “एक बच्चे” को खो दिया था।

10. ऊपर देखे व्हाइट हाउस का मैप। इसमें स्टेट डाइनिंग रूम, रेड रूम, ग्रीन रूम, ईस्ट रूम और साउथ पोर्टिको समेत कई मुख्य जगहें हैं.

11. व्हाइट हाउस के अगल-बगल इतनी हरियाली है कि हम यहां के वातावरण को 100 % Pollution फ्री कह सकते हैं.

12. रोचक बात यह है कि 1814 में ब्रिटिश आर्मी ने बर्निंग ऑफ वॉशिंगटन घटना के समय वाइट हाउस की दीवारों को नुकसान पहुंचाया था.

13. व्हाइट हाउस वास्तव में 55,000 वर्ग फीट क्षेत्र में बना है. जमीन ने इसकी ऊंचाई 70 फीट है, जबकि चौड़ाई 170 फीट और गहराई 85 फीट है यह 18 एकड़ जमीन पर स्थित है.

14. निर्माणाधीन व्हाइट हाउस के दौरान राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन अपने कार्यालय में होते थे. बता दें, कि वॉशिंगटन कभी राष्ट्रपति भवन में नहीं रहे.

15. व्हाइट हाउस में पांच फुलटाइम शेफ काम करते हैं. भवन के अंदर 140 मेहमानों के एकसाथ रात्रि भोजन की व्यवस्था है.

16. 1901 में थियोडोर रूजवेल्ट ने व्हाइट हाउस के आधिकारिक नाम की घोषणा की थी प्रेसिडेंट पैलेस, राष्ट्रपति भवन और कार्यकारी हवेली सहित व्हाइट हाउस के कई उपनाम हैं.

17. राष्ट्रपति भवन छह मंजिला है, जिसमें दो बेसमेंट, दो पब्लिक फ्लोर और बाकी के फ्लोर अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास है. व्हाइट हाउस के बाहरी दीवारों को पेंट करने के लिए 570 गैलन रंग की जरूरत पड़ती है. गौरतलब है, कि 1994 में पेंट का खर्च “2,83,000 डॉलर” यानी एक करोड़ 72 लाख रुपए से ज्यादा था.

Interesting Facts about Eiffel Tower in Hindi

फ्रांस की राजधानी पैरिस में स्थित एक लौह टाॅवर है। 31 मार्च 1889 को इसे आम लोगों के लिए पहली बार खोला गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जिस प्रकार अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ताज महल भारत की पहचान है, वैसे ही Eiffel Tower France की पहचान है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह टॉवर पर्यटकों द्वारा टिकट खरीद के देखी गई दुनिया की इमारतों में अव्वल स्थान पर है। आइए जानते है एफ़िल टाॅवर के बारे में कुछ रोचक तथ्य:

Interesting Facts about Eiffel Tower in Hindi
एफ़िल टाॅवर के बारे में रोचक तथ्य
1. एफ़िल टॉवर की रचना गुस्ताव एफ़िल के द्वारा की गई है और उन्हीं के नाम पर एफ़िल टॉवर का नामकरण हुआ है।

2. एफ़िल टाॅवर मेटल से बना हुआ है इसलिए यह सर्दियो में 6 इंच तक सिकुड़ जाता है।

3. अपने निर्माण के 41 सालों तक यह आदमी के द्वारा बनाया गया सबसे ऊंचा टावर था। जबकि 1930 में न्यूयॉर्क के क्रिसलर बिल्डिंग ने इसकी जगह ले ली।

4. एफ़िल टाॅवर को अब तक कुल 25 करोड़ लोग देख चुके हैं। और हर साल इसे देखने के लिए 70 लाख लोग आते है।

5. इसे 1889 में फ्रांस की क्रांति के 100 साल पूरे होने के मौके पर बनाया गया था।

6. एफ़िल टाॅवर पर 10 हाथियो के वजन के बराबर पेंट किया जाता है।

7. अगर आज के समय में Eiffel Tower को बनाया जाता तो इस पर 31 मिलियन डाॅलर का खर्च आता।

8. हर रात को अंधेरा होने के बाद १ बजे तक (और गर्मियों में २ बजे तक) एफ़िल टावर को रोशन किया जाता है ताकि दूर से भी टाॅवर दिख सके।

9. एफ़िल टावर की ऊंचाई 300 मीटर यानी 984 फीट है। हालांकि इसके एंटीना की लंबाई जोड़ने पर यह 334 मीटर हो जाता है।

दोस्तो अगर पोस्ट अच्छी लगे तो Comment जरुर करें।