Iraq Facts in Hindi

वैसे बहुत कुछ है इराक के बारे में जानने के लिए लेकिन फिर भी लोग सिर्फ आतंकवाद और दहशतगर्दी से ज्यादा कुछ खास नहीं जानते, इराक ने ISIS के साथ साथ दुनिया को और भी बहुत सी चीज़े दी है जिनमे से कुछ का प्रयोग हम Daily Life में भी करते है. आइये “Iraq Facts in Hindi” पढ़ते हैं.

Iraq Facts in Hindi
इराक के बारे में रोचक तथ्य

1. लोकप्रिय कहानियों में से एक “अली बाबा और चालीस चोर” की कहानी इराक में ही लिखी गई थी। रोचक तथ्यों के मुताबिक, कहानी आज से तकरीबन 1,000 साल पहले लिखी गई थी।

2. Iraq ने ही दुनिया को पहला नक्शा और कैलेंडर दिया।

3. आपको बताते चले कि ISIS इराकी सेना के सामने कुछ भी नही है। अपने आस्तिव को बनाए रखने के लिए ISIS खुद की मिनी सरकार चलाता है। अब यह दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन है।

4. क्या आप जानते है कि पहिये का आविष्कार इराक में ही हुआ था।

5. इराक में 5 हजार वर्षों से मधुमक्खी का पालन किया जाता है। लगभग सभी इराकी परिवारों के लिए मधुमक्खी पालन करना खाने और आय का एक बड़ा जरिया है।

6. 5 हजार वर्ष पहले यहां काफी हरियाली और दलदल थी, लेकिन धीरे-धीरे यह रेगिस्तान में तब्दील हो गया।

7. 1980-88 के दौरान Iran-Iraq युद्ध में लाखों लोग मारे गए थे। इस युद्ध से Iraq दिवालिया घोषित हो गया था। पैसे की चाहत में तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत की ऑइल फील्ड कब्जाने के उद्देश्य से हमला कर दिया। लेकिन, अमेरिकी गठबंधन वाले सैनिकों ने कुवैत से सद्दाम को खदेड़ बाहर किया। हालांकि, इराक में उसे सत्ता में बने रहने दिया।

8. किसी समय Iraq के स्कूल और कॉलेज अरब जगत में सबसे बेहतरीन माने जाते थे।

9. Saddam Hussein ने एक कानून पेश किया था, जिसके तहत परिवार के सम्मान की रक्षा करते हुए अगर किसी व्यक्ति ने महिला की हत्या की हो, तो वह दोषमुक्त होगा। बता दें कि 2003 के बाद Iraq में ऑनर किलिंग मामलों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

10. इराक में आधे से ज्यादा शादी चचेरे भाई-बहन के बीच हुई हैं।

11. 2003 से पहले तक बगदाद का चिड़ियाघर मध्य पूर्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर हुआ करता था। तब वहां 600 से भी ज्यादा जानवर होते थे। इराक पर आक्रमण के बाद लुटेरे 50 जानवरों को छोड़ बाकी सारे जानवर लूट ले गए थे।

12. ऐसा माना जाता है कि काली बिल्ली से संबंधित अंधविश्वास का जन्म Iraq में ही हुआ।

13. 2003 में 35 देशों के गठबंधन ने एक साथ इराक पर हमला किया था। हालांकि, फ्रांस और जर्मनी जैसे देश ने युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

14. Iraq ही दुनिया को वह पहला देश है, जिसने बताया कि 1 घंटे में 60 मिनट और 1 मिनट 60 सेकंड होते हैं।

15. नक्षत्रों के आधार पर भाग्य के बारे में बताने की शुरुआत भी Iraq से हुई है।

16. Iraq की संस्कृति में नृत्य ने हजारों सालों से अहम भूमिका निभाई है। इराक की नृत्य शैलियों में से एक हचाआ hacha’a, बेली डांसिंग के सामान है, लेकिन इस शैली में कूल्हे की जगह, गर्दन और हाथों के मूवमेंट ज्यादा होते हैं। इस नृत्य शैली के लिए महिलाओं के बालों का लंबा होना जरूरी है, क्योंकि इसमें बाल घुमाना शामिल है।

17. 12 घंटे दिन और 12 घंटे रात की शुरुआत Iraq से ही हुई है।

18. वैज्ञानिकों ने इराक की जमीन के नीचे 112,500,000,000 बैरल कच्चा तेल भंडार होने की पुष्टि की है। इराक में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल भंडार है।

अगर पसंद आए तो अपने दोस्तों को भी बताएं। और आप किसी चीज के बारे में रोचक तथ्य पढ़ना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करें.

Related Posts:

  • 35 Facts about Chocolate in Hindi शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके मुंह में चॉकलेट का नाम सुनकर पानी न आए। चॉकलेट के स्वाद ने सबको अपना दिवाना बना लिया है। इसकी एक बाइट बच्चों से लेकर बुढ़ों तक की तड़प बढ़ा देती है। यही वजह है कि आज पूरी दुनिया में चॉकलेट ए… Read More
  • Amazing Facts of Fruits in Hindiफलों के बारे में रोचक तथ्य सभी जानते हैं कि अच्छी सेहत में फलों की बेहद अहम् भूमिका होती है. रोज फल खाएं और स्वस्थ रहें, अब यह कोई कहावत नहीं है, बल्कि सच्चाई हैं. फल खाते तो सभी हैं लेकिन इनके फायदे और नुकसान बहुत कम लोग जानते हैं. और दूसरी बात क्या… Read More
  • 41 Food Facts in Hindiभोजन के बारे में रोचक तथ्य हम सब खाना खाते हैं ये जिंदा रहने के लिए जरूरी भी हैं. बहुत सी चीजे ऐसी भी हैं जो हम खाते तो हैं लेकिन उनके बारे में कुछ नही पता. आइए जानते हैं कुछ “Food Facts” जो आपको कोई रसोईयां भी नही बताएगा। Food Facts in Hindi भोजन… Read More
  • Moon Facts in Hindiचाँद के बारे में 33 रोचक तथ्य कुछ लोगो मानना हैं कि चाँद पर उतरना मात्र एक अफवाह थी. वो सोचते है आज तक चंद्रमा पर कोई गया ही नही हैं. ऐसी अफ़वाहें तो उड़ती ही रहती हैं. लेकिन हम आपके लिए एक पोस्ट लेकर आए हैं Moon In Hindi इसे पोस्ट पढ़ने पर आपको अहसास ह… Read More
  • अंतरिक्ष के बारे में 21 रोचक तथ्य Space Facts In Hindi आज हम आपको अंतरिक्ष की सैर कराएंगे जो आपने आज तक नही करी होगी. एक आम आदमी के लिए अंतरिक्ष के जीवन का अनुभव करना कतई आसान नहीं है। आज हम आपको Space In Hindi क्या आप जानते हैं, Space में गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण अंतरिक्ष … Read More

0 comments:

Post a Comment