Australia Facts in Hindi

चमकीली रेत, दूर-दूर तक फैला नीला समंदर, और शानदार मौसम या फिर उछलते-कूदते कंगारुओं के बीच जंगल की सैर या दुनिया के सात प्राकृतिक अजूबों में शामिल ग्रेट बैरियर रीफ़ की रंग-बिरंगी रोमांचक पानी की दुनिया में या समुद्र के किनारे बने बेहतरीन ओपेरा हॉउस में एक शो देखने… और अगर हम कहें, कि आपके ख्व़ाब की कोई एक बात नहीं, बल्कि पूरा सपना ही सच हो सकता है। जी हां, चौंकिए नहीं ! आपके ख़्वाबों से भी सुंदर है ऑस्ट्रेलिया ..यहां वो भी मिलेगा, जो आपने कभी सोचा ना होगा। इसलिए तो कहते हैं ‘देयर इज़ नथिंग लाइक ऑस्ट्रेलिया’। आइए Australia in Hindi पढ़ते हैं.

Australia Facts In Hindi
ऑस्ट्रेलिया के बारे में रोचक तथ्य

1. ऑस्ट्रेलिया, लंदन से मॉस्को के बीच की दूरी जितना बड़ा है।

2. ऑस्ट्रेलियाई हर साल औसतन 96 लीटर बीयर गटक जाते हैं।

3. अकेले आस्ट्रेलिया द्वारा हर साल 1.35 खरब शराब की बोतलें बनाई जाती है।

4. आस्ट्रेलिया मे एक वर्ष मे पैदा हुयी ऊन से स्कार्फ बुना जाये तो वह इतना बडा हो जायेगा कि पूरे विश्व को उसमे सौ बार लपेटा जा सकता है।

5. Australia के 91% भाग पर वनस्पति है यह 7 लाख वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है।

6. दुनिया में Australia को खेल की राजधानी कहाँ जाता है। यहाँ की 70 प्रतिशत जनसंख्या हर हफ्ते किसी न किसी खेल में भाग लेती है।

7. पूरी दुनिया में बिजली के सबसे ज्यादा दाम आस्ट्रेलिया में है। और यहाँ के कानून इतने जबरदस्त है की आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में केवल लाइसेंस प्राप्त मिस्त्री ही बल्ब बदल सकता है।

8. ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का सबसे लंबा फेंस (बाड़) है। यह 5,614 किमी लंबा है। जंगली कुत्तों से उपजाऊ जमीन को बचाने के लिए इसे बनाया गया था।

9. मेलबर्न में गंदे गीत गाने पर सजा का प्रावधान है। हालांकि, शर्त यह है कि अगर आप ऐसा कोई गीत गाते हैं तो इसकी आवाज दूसरे के कानों तक नहीं पहुंचनी चाहिए। इसके लिए 6 महीने की सजा हो सकती है।

10. 25% से ज्यादा Australians किसी और देश में पैदा हुए है।

11. बीयर पीने का World Record आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री बाॅब हाॅक के नाम है उन्होने 11 सैकेंड में 2.5 pints(1.18 Litre) बीयर पी कर World Record बनाया था।

12. 1880 में मेलबर्न दुनिया का सबसे धनी शहर था।

13. हमारें देश में फिल्मों में जब चाहे बारिश करवा लेते है लेकिन मेलबर्न में एक खास कानून है जिसके तहत आर्टिफिशियल बारिश नहीं कराई जा सकती। रेन मेकिंग कंट्रोल एक्ट 1966 में ही बना दिया गया था।

14. आस्ट्रेलिया में 15 करोड़ से ज्यादा भेड़ है और केवल 2 करोड़ लोग है यहां हर व्यक्ति के लिए 8 भेड़ है।

15. आस्ट्रेलिया में गुलाबी रंग की ‘Hillier’ झील है। वैज्ञानिक आज तक इस बात का पता नही लगा सके कि इसका रंग गुलाबी क्यों है ?

16. सऊदी अरब मीट के लिए ऑस्ट्रेलिया से ऊंटों का आयात करता है।

17. क्या आपको पता है ऑस्ट्रेलिया में कितने बीच हैं? नहीं। ऑस्ट्रेलिया में 10000 के आस-पास बीच हैं। इसका मतलब यह है कि आप 27 साल तक रोजाना एक नए बीच का भ्रमण कर सकते हैं।

18. 1902 से पहले यहां दिन के वक्त समुद्री तटों पर तैरना गैरकानूनी था।

19. ऑस्ट्रेलिया में 200 से ज्यादा अलग-अलग भाषाएं और बोली सहित 45 देशी भाषा बोली जाती हैं।

20. मेलबर्न लगातार तीसरे साल विश्व के सर्वाधिक रहने योग्य शहर में पहले पायदान पर है।

21. Australia में कंगारूओ की संख्या लोगो की संख्या से ज्यादा है।

22. मेलबर्न को फॉक्स कैपिटल भी कहा जाता है। दरअसल, यहां लोमड़ियों की काफी आबादी है। हर स्क्वॉयर किलोमीटर पर करीब 10 लोमड़ी पाई जाती है। कई बार यह लोगों के लिए परेशानी भी पैदा करता है।

23. 2013 में, ऑस्ट्रेलिया में एक सुअर ने 18 बीयर पी ली और नशे में इतना धुत हो गया था कि एक गाय से लड़ने की कोशिश करने लगा।

24. Australia में 1979 के बाद मकड़ी के काटने से कोई मौत नही हुई।

25. सीट बेल्ट कानून 1970 में सबसे पहले आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लागू हुआ था।

26. महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाला ऑस्ट्रेलिया दूसरा देश था। इसे 1902 में लागू किया गया था।

27. 85 फीसदी से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई समुद्री तट से 50 किमी के दायरे में निवास करते है।

28. मजेदार बात ये है कि एक आस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने एक बार ebay पर न्यूजीलैंड को बेचने की कोशिश की थी।

29. स्विटजरलैंड की तुलना में ऑस्ट्रेलिया के आल्प्स पर्वत पर सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है।

30. 1984 तक ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द किंग/क्वीन’ था।

31. किसी भी देश की तुलना में ऑस्ट्रेलियाई जुआ खेल कर अधिक पैसे खर्च करते हैं।

32. हैन्कॉक प्रॉस्पेक्टिंग ग्रुप की चेयरमैन गिना रिनेहार्ट ऑस्ट्रेलिया की सबसे दौलतमंद महिला हैं। उनके हर घंटे की कमाई एक मिलियन डॉलर (6 करोड़ रु से ज्यादा) है।

33. मेलबर्न के कानून के मुताबिक किसी सामान के खो जाने के बाद उसे लौटाने के लिए इनाम की घोषणा करना गैर कानूनी है।

34. ऑस्ट्रेलिया में ही दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म पाया गया था। यह लगभग 340 करोड़ साल पुराना है। यह एकमात्र महाद्वीप है, जहां एक भी सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है।

35. दुनिया में सबसे ज्यादा जहरीले सांप ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।

36. पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाने वाला फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स का आविष्कार मेलबर्न में ही हुआ था। इसे डेविड वारेन ने एरोनॉटिकल रिसर्च लेबोरेटरी में 1958 में बनाया था। दरअसल, वारेन के पापा की मौत एक प्लेन क्रैश में ही हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने प्लेन के आखिरी वक्त की जानकारी सामने लाने के लिए ब्लैक बॉक्स बनाने का फैसला किया।

अगर आपको ऑस्ट्रेलिया के बारे में रोचक तथ्य पसंद आए तो शेयर करें.

Related Posts:

  • 26-Amazing Facts of Elephants in Hindiहाथियों के बारे में रोचक तथ्य Amazing Facts of Elephants in Hindi जिन्हें पढ़कर आप पक्के चौंक जाएंगे. NOTE: अगर आपका सामना कभी जंगल में हाथी से हो जाए और बचाव की कोई उम्मीद न रहें तो आपको हाथी से बचने के लिए पेड़ पर नही चढ़ना चाहिए और ना ही किसी चीज क… Read More
  • Samsung Facts in Hindiसैमसंग के बारें में रोचक तथ्य नए और आकर्षक स्मार्टफोन की बात की जाए तो सैमसंग का नाम सबसे पहले याद आता है। अपनी पूरी गैलेक्सी रेंज की मदद से सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकिंग कंपनी बन गई है। भले ही संचार के क्षेत्र में Samsung ने अपने मोबाइल … Read More
  • Interesting Facts about Eiffel Tower in Hindi फ्रांस की राजधानी पैरिस में स्थित एक लौह टाॅवर है। 31 मार्च 1889 को इसे आम लोगों के लिए पहली बार खोला गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जिस प्रकार अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ताज महल भारत की पहचान है, वैसे ही Eiffel Tower Fr… Read More
  • Snakes Facts in Hindiसांपो के बारे में रोचक तथ्य सांप इस धरती पर उपस्थित उन चुनिंदा जीवो मे शामिल है जिनका कि यहा डायनासोर के युग से अस्तित्व है। इतने लम्बे समय में हम सांपो के बारे मे बहुत सी बाते जान चुके है। लेकिन फिर भी सांपो कि दुनिया आज भी हमे रहस्यमयी नजर आती है। आ… Read More
  • Interesting Facts about White House in Hindi Interesting Facts about White House in Hindi व्हाइट हाउस के बारे में रोचक तथ्य 1. व्हाइट हाउस को आयरिश मूल के अमेरिकी आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने डिजाइन किया है. गौरतलब है, कि पहली आधारशिला 1792 के अक्टूबर महीने में रखी गई,… Read More

0 comments:

Post a Comment